{"_id":"61f787781df4e65b7f5f54e1","slug":"kanpur-road-accident-driver-of-e-bus-has-been-arrested-culpable-homicide-case-has-been-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर सड़क हादसा: ई-बस का चालक गिरफ्तार, गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर सड़क हादसा: ई-बस का चालक गिरफ्तार, गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज
Mon, 31 Jan 2022 03:20 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 31 Jan 2022 03:20 PM IST
सार
रविवार देर रात घंटाघर से टाटमिल की ओर आ रही ई-बस ने दर्जनों लोगों को रौंद दिया था। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई थी। आरोपी चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बस व आरोपी चालक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में रविवार देर रात टाटमिल चौराहे पर हुए हादसे के आरोपी ई बस के चालक सतेंद्र सिंह यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया था। आरोपी चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है।
रविवार देर रात घंटाघर से टाटमिल की ओर आ रही ई-बस ने दर्जनों लोगों को रौंद दिया था। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 9 लोग घायल हो गए थे। डीसीपी पूर्वी प्रमोद कुमार ने बताया कि बस चालक कानपुर देहात के थाना गजनेर के गांव रघुनाथपुर निवासी सतेंद्र सिंह यादव है। उससे पूछताछ की जा रही है। जिससे पता चल सके कि हादसे की वजह क्या थी।