{"_id":"67aef1207fd7eba0390c0bf5","slug":"kanpur-road-accident-car-hits-e-rickshaw-on-flyover-one-dead-and-half-a-dozen-injured-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Road Accident: फ्लाईओवर पर कार ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, एक की मौत और आधा दर्जन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Road Accident: फ्लाईओवर पर कार ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, एक की मौत और आधा दर्जन घायल
Fri, 14 Feb 2025 01:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 14 Feb 2025 01:04 PM IST
सार
Kanpur News: मंधना फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन से हटवाया। साथ ही, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त अर्टिगा कार को हटाती क्रेन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में बिठूर थाना क्षेत्र के मंधना फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने टमाटर लदे ई-रिक्शा में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ई-रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ई-रिक्शा व कार में बैठे करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार और ई-रिक्शा को हाईवे से हटवाया।
विज्ञापन
हल्लू सराय संभल निवासी नरेश अपनी पत्नी गुड़िया, बेटी कशिश व परिवार के आदित्य, शालू व नैना के साथ प्रयागराज में कुंभ स्नान के लिए जा रहे थे। कार उनका ड्राइवर हर्ष चला रहा था। जीटी रोड फ्लाईओवर मंधना में कार ने आगे चल रहे टमाटर लदे ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर लगने ने ई-रिक्शा पलट गया।
विज्ञापन
एक गंभीर घायल, अन्य को मामूली चोटें आईं
ई-रिक्शा से टमाटर बेचने के लिए मंडी लिए जा रहे मानपुर चौबेपुर निवासी व्यापारी मुन्नी लाल कश्यप (55) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अन्य व्यापारी सुमित और ई-रिक्शा चालक बुरी तरह घायल हो गए। कार चालक हर्ष गंभीर रूप से घायल है, जबकि अन्य कार सवारों को मामूली चोटें आई हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज अस्पताल भिजवाया है।
विज्ञापन