फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Ringleader Fake Doctor Rohit Arrested in Kidney Transplant Racket

Kanpur: किडनी ट्रांसप्लांट मामले में 25 हजार का इनामी फर्जी डॉक्टर रोहित गिरफ्तार

Mon, 13 Apr 2026 10:35 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 13 Apr 2026 10:35 AM IST
सार

किडनी कांड के खुलासे के 12 दिन बाद पुलिस ने सरगना फर्जी डॉक्टर रोहित को गिरफ्तार कर लिया है। किडनी ट्रांसप्लांट मामले में पुलिस ने आरोपी डॉक्टर रोहित, अफजल व ओटी मैनेजर अली पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया था।

विज्ञापन
Kanpur: Ringleader Fake Doctor Rohit Arrested in Kidney Transplant Racket
आरोपी रोहित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किडनी ट्रांसप्लांट के मामले  में 25 हजार के इनामिया सरगना फर्जी डॉक्टर रोहित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में कमिश्नरी पुलिस ने तीन फर्जी डॉक्टर अली, डॉ अफजल के खिलाफ 25-25 रूपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। मसवानपुर स्थित आहूजा अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट की सूचना पर पुलिस ने 31 मार्च को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ दबिश दी थी।
विज्ञापन


जहां से साक्ष्य के बाद पुलिस ने पनकी कल्याणपुर के प्रिया अस्पताल में छापेमारी की थी। जहां पुलिस को पारुल तोमर भर्ती मिलीं। ट्रांसप्लांट कर उन्हें किडनी लगाई गई थी, जबकिआवास विकास कल्याणपुर के मेडलाइफ अस्पताल में बिहार के बेगूसराय का आयुष चौधरी भर्ती मिला। जिसने अपनी किडनी पारुल को दी थी। मामले में रावतपुर थाने के दारोगा मुकेश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आहूजा अस्पताल के संचालक डॉ. प्रीति आहूजा, उसके पति डॉ. सुरजीत सिंह आहूजा, एम्बुलेंस चालक शिवम अग्रवाल और मेडलाइफ व प्रिया अस्पताल के संचालकों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


आरोपियों से पूछताछ में गाजियाबाद के डॉ. रोहित, डॉ. वैभव मुद्गल, डॉ. अनुराग के साथ ही ओटी मैनेजर अली और डॉ. अफजाल का नाम सामने आया था। पुलिस ने इनमें से डॉ. रोहित, डॉ. अफजाल व ओटी मैनेजर अली पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया था। रावतपुर पुलिस ने फर्जी डॉक्टर रोहित को गिरफ्तार कर लिया है बाकी अन्य। आरोपियों के लिए दबिश दी जा रही है। इस मामले में पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल सोमवार शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed