{"_id":"6a7767648d8c8c57e50337b1","slug":"kanpur-rickshaw-puller-found-hanging-murder-suspected-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: फंदे पर लटका मिला रिक्शा चालक का शव, हत्या का आरोप, पत्नी ड्यूटी पर और बच्चे थे बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: फंदे पर लटका मिला रिक्शा चालक का शव, हत्या का आरोप, पत्नी ड्यूटी पर और बच्चे थे बाहर
Sat, 08 Aug 2026 11:24 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
बबलू की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
काकादेव थाना क्षेत्र में सर्वोदयनगर लोहारन का भट्ठा निवासी बबलू निषाद (45) का शव शुक्रवार शाम घर में फंदे से लटका मिला। कमरे का दरवाजा खुला होने के कारण बबलू के भाइयों ने हत्या का आरोप लगाया है। रिक्शा चालक बबलू के परिवार में पत्नी सुमन, बेटी पंखुड़ी, बेटा शिवा हैं। बबलू चार भाइयों आशू, मोनू, सूरज में सबसे बड़े थे। भाइयों के अनुसार शुक्रवार दोपहर बबलू खाना खाने के लिए घर पहुंचे। उनकी पत्नी ड्यूटी और बच्चे बाहर किसी काम से गए हुए थे।
विज्ञापन
जब दोपहर को बेटा घर पहुंचा तो पिता का शव फंदे से लटका पाया। जानकारी पर पहुंचे भाइयों ने बबलू के घुटने मुड़े और दरवाजा खुले होने पर हत्या का आरोप लगाया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर छानबीन कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। काकादेव इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि दरवाजा उढ़का था। जांच में कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली है। प्रथम दृष्टया युवक के सुसाइड की ही आशंका है। परिजन द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन