{"_id":"66aba7070c9e9fa2830af872","slug":"kanpur-retired-soldier-duped-of-rs-1-95-lakh-on-pretext-of-sim-card-being-blocked-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: सिम कार्ड बंद होने का झांसा देकर रिटायर फौजी से 1.95 लाख ठगे, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: सिम कार्ड बंद होने का झांसा देकर रिटायर फौजी से 1.95 लाख ठगे, रिपोर्ट दर्ज
Thu, 01 Aug 2024 08:54 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 01 Aug 2024 08:54 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
साइबर ठग ने रिटायर फौजी को सिम कार्ड बंद होने का झांसा देकर 1.95 लाख रुपये की साइबर ठगी कर ली। पीड़ित ने चकेरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। अहिरवां स्थित सरन स्टेट निवासी इंद्रसेन सिंह रिटायर फौजी हैं। 27 जुलाई को उनके पास अन्जान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को एक टेलीकॉम कंपनी का अधिकारी बताया। कहा कि सिम की केवाईसी अपडेट न होने पर उनका सिमकार्ड बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
ठग के झांसे में आए इंद्रसेन ने आरोपी के कहने पर मोबाइल पर एक एप डाउनलोड कर लिया। इसके बाद उनके खाते से तीन बार में 1.95 लाख रुपये निकल लिए। थाना प्रभारी अशोक दुबे ने बताया कि मामला दर्ज कर साइबर सेल की मदद से आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन