फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Retired inspector and his son were digitally arrested and duped of Rs 50,000

Kanpur: रिटायर्ड दरोगा और उसके बेटे को डिजिटल अरेस्ट कर 50 हजार ठगे, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 14 Oct 2024 12:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 14 Oct 2024 12:52 PM IST
सार

Kanpur News: रिटायर्ड दरोगा और उसके बेटे से 50 हजार की ठगी का मामला सामने आया है। जाजमऊ थाने में पीड़ित ने तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Kanpur: Retired inspector and his son were digitally arrested and duped of Rs 50,000
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साइबर ठग लगातार पुलिस कर्मी बनकर लोगों को डिजिटल अरेस्ट कर ठगी कर रहे हैं। इस बार ठगों ने एक रिटायर्ड दरोगा और उसके बेटे को डिजिटल अरेस्ट कर पचास हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने रुपये ट्रांसफर करने के बाद जब बेटे से बात की तो ठगी का पता चला। रिटायर्ड दरोगा ने जाजमऊ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जाजमऊ के तड़बगिया दुर्गा विहार निवासी कुलदीप सिंह के पिता अवधेश सिंह रिटायर्ड दरोगा हैं।
विज्ञापन


कुलदीप ने बताया कि रविवार सुबह करीब 11 बजे उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को एसआई विजय कुमार बताते हुए कहा कि आपके खिलाफ अकबरपुर थाने में रिपोर्ट कराई गई है। अपना फोन स्विच ऑफ कर लीजिए नहीं तो पुलिस लोकेशन पता करके अरेस्ट कर लेगी। कॉल करने वाले बात पर भरोसा कर उन्होंने फोन बंद कर दिया। इस बीच साइबर ठग ने उनके पिता अवधेश को दूसरे नंबर से फोन किया और कहा कि आपका बेटा मादक पदार्थ तस्करी में गिरफ्तार हो गया है।
विज्ञापन

उसे छोड़ने के लिए 50 हजार रुपये भेजो नहीं तो बेटे को जेल भेज देंगे। इस दौरान उन्हें किसी भी सूरत में बेटे या किसी अन्य की कॉल न उठाने के लिए कहा गया। धमकाया कि अगर बेटे से बात की तो उसे तुरंत जेल भेज देंगे। कुछ समय बाद जब कुलदीप ने फोन किया तो पिता अवधेश ने फोन नहीं उठाया। इस बीच उन्होंने साइबर ठग के बताए बैंक खाते में पचास जार रुपये आरटीजीएस से भेज दिए। रुपये ट्रांसफर करने के बाद बेटे से फोन पर बात की तब ठगी का पता चला। जाजमऊ थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed