{"_id":"6ab418541052da8888012cb8","slug":"kanpur-retired-bank-manager-accused-of-misappropriating-friend-s-money-case-registered-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर पर मित्र की रकम हड़पने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर पर मित्र की रकम हड़पने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
Wed, 23 Sep 2026 11:50 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 23 Sep 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
किदवईनगर के एक गेस्ट हाउस संचालक साकेतनगर डब्ल्यू वन निवासी संजय त्रिपाठी ने अपने पूर्व परिचित सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर मित्र पर 8.50 लाख रुपये हड़पने की प्राथमिकी कराई है। संजय ने पुलिस को बताया कि किदवई नगर के-ब्लाॅक निवासी बचपन के मित्र नीरज श्रीवास्तव शुक्लागंज स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा से मैनेजर पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।
विज्ञापन
आरोप है कि नौकरी के दौरान उन्होंने टारगेट पूरा करने के लिए संजय, उनकी पत्नी विनीता और दोनों बेटों के नाम पर बचत खाते खुलवाए। चेकबुक व पासबुक मांगने पर वह टालमटोल करते रहे। वर्ष 2020 में सड़क हादसे के बाद बेटों ने खातों की जानकारी जुटाई तो धोखाधड़ी का पता चला। आरोप है कि बिना सहमति संयुक्त खाता खोलकर बचत व एफडी की करीब 8.50 लाख रुपये की रकम हड़प ली। किदवई नगर थानाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन