फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Report on five including BJP leader in cheating

Kanpur: धोखाधड़ी करने में भाजपा नेता समेत पांच पर रिपोर्ट, आरोपियों में तत्कालीन बैंक मैनेजर भी शामिल

Mon, 05 Sep 2022 08:12 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 05 Sep 2022 08:12 AM IST
सार

स्वरूप नगर थाना प्रभारी धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि फर्जी दस्तावेजों के सहारे धोखाधड़ी के मामले में भाजपा नेता दिनेश कुमार अवस्थी, हरीश ददलानी, नरेंद्र प्रताप भल्ला, बैंक आफ इंडिया के तत्कालीन शाखा प्रबंधक समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Kanpur: Report on five including BJP leader in cheating
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में फर्जी दस्तावेजों के सहारे धोखाधड़ी के मामले में कल्याणपुर ब्लाक प्रमुख के पति समेत पांच लोगों के खिलाफ स्वरूप नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने बिना बैंक को सूचना दिए ही जमीन बेंच दी। स्वरूप नगर निवासी रामू जायसवाल ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2009 में बगदौधी बांगर में सेंट्रल बैंक आफ इंडिया पीरोड से सार्वजनिक नीलामी में एक जमीन खरीदी थी।

विज्ञापन


पूर्व में इस जमीन पर भगवानदास ने इसे सेंट्रल बैंक में गिरवी रखकर लोन लिया था, जिसमें भगवानदास की पत्नी शांतिदेवी, हरीश ददलानी, भगवानदास की बेटी सुष्मा गारंटर थे। आरोप है कि हरीश ददलानी से धोखाधड़ी करके यह जमीन बैंक को सूचना दिए बगैर भाजपा नेता व कल्याणपुर ब्लाक प्रमुख अनुराधा अवस्थी के पति दिनेश कुमार अवस्थी को बेच दी।

विज्ञापन

स्वरूप नगर थाना प्रभारी धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि भाजपा नेता दिनेश कुमार अवस्थी, हरीश ददलानी, नरेंद्र प्रताप भल्ला, बैंक आफ इंडिया के तत्कालीन शाखा प्रबंधक समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इधर दिनेश अवस्थी का कहना है कि ये जमीन 35 साल पहले खरीदी थी। उसका रिकार्ड निकलवाकर भी जांच कराई थी, उसमें लोन या अन्य कोई जानकारी नहीं थी। मुकदमा लिखवाने वाले रामू जायसवाल ने 13 साल तक कभी संपर्क ही नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed