Kanpur: धोखाधड़ी करने में भाजपा नेता समेत पांच पर रिपोर्ट, आरोपियों में तत्कालीन बैंक मैनेजर भी शामिल
स्वरूप नगर थाना प्रभारी धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि फर्जी दस्तावेजों के सहारे धोखाधड़ी के मामले में भाजपा नेता दिनेश कुमार अवस्थी, हरीश ददलानी, नरेंद्र प्रताप भल्ला, बैंक आफ इंडिया के तत्कालीन शाखा प्रबंधक समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में फर्जी दस्तावेजों के सहारे धोखाधड़ी के मामले में कल्याणपुर ब्लाक प्रमुख के पति समेत पांच लोगों के खिलाफ स्वरूप नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने बिना बैंक को सूचना दिए ही जमीन बेंच दी। स्वरूप नगर निवासी रामू जायसवाल ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2009 में बगदौधी बांगर में सेंट्रल बैंक आफ इंडिया पीरोड से सार्वजनिक नीलामी में एक जमीन खरीदी थी।
पूर्व में इस जमीन पर भगवानदास ने इसे सेंट्रल बैंक में गिरवी रखकर लोन लिया था, जिसमें भगवानदास की पत्नी शांतिदेवी, हरीश ददलानी, भगवानदास की बेटी सुष्मा गारंटर थे। आरोप है कि हरीश ददलानी से धोखाधड़ी करके यह जमीन बैंक को सूचना दिए बगैर भाजपा नेता व कल्याणपुर ब्लाक प्रमुख अनुराधा अवस्थी के पति दिनेश कुमार अवस्थी को बेच दी।
स्वरूप नगर थाना प्रभारी धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि भाजपा नेता दिनेश कुमार अवस्थी, हरीश ददलानी, नरेंद्र प्रताप भल्ला, बैंक आफ इंडिया के तत्कालीन शाखा प्रबंधक समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इधर दिनेश अवस्थी का कहना है कि ये जमीन 35 साल पहले खरीदी थी। उसका रिकार्ड निकलवाकर भी जांच कराई थी, उसमें लोन या अन्य कोई जानकारी नहीं थी। मुकदमा लिखवाने वाले रामू जायसवाल ने 13 साल तक कभी संपर्क ही नहीं किया।