फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Report filed against Dinu for demanding extortion of 10 lakhs in the name of commission

Kanpur: दीनू पर रंगदारी मांगने और हत्या के प्रयास की एफआईआर, रिपोर्ट लिखाने वाले युवक की वीडियो हुई थी वायरल

Sun, 01 Jun 2025 11:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 01 Jun 2025 11:49 PM IST
सार

Kanpur News: अधिवक्ता दीनू उपाध्याय समेत 12 लोगों के खिलाफ सीसामऊ थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। 
 

विज्ञापन
Kanpur: Report filed against Dinu for demanding extortion of 10 lakhs in the name of commission
अधिवक्ता दीनू उपाध्याय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जेल में बंद अधिवक्ता दीनू उपाध्याय पर रविवार को दो एफआईआर हुई हैं। पहली सीसामऊ थाने और दूसरी नवाबगंज थाने में दर्ज की गई। सीसामऊ थाने में पीड़ित ने मकान बिक्री में कमीशन के नाम पर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाकर तहरीर दी थी। इसमें अधिवक्ता नीरज दुबे समेत 12 आरोपी हैं। नवाबगंज थाने में एक युवक ने पुराने मामले में अपहरण कर जानलेवा हमला करने आदि धाराओं में शिकायत की थी। दीनू, उसका भाई समेत चार आरोपी हैं।
विज्ञापन


कमीशन के नाम पर 10 लाख की रंगदारी मांगने में दीनू के खिलाफ रिपोर्ट
पी रोड गांधी नगर निवासी अभिषेक मिश्रा के अनुसार उन्होंने पुश्तैनी मकान का सौदा हरबंशमोहाल के अजय गुप्ता और पंकज गुप्ता से किया था। इसका रजिस्टर्ड एग्रीमेंट कर 15 अक्टूबर 2024 को वह कचहरी से निकले तभी रवि पांडेय मिले। उसने मकान बिकने के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि एग्रीमेंट कर दिया है। रवि ने शाम को घर आने की बात कही। देर शाम वह अतुल अग्निहोत्री, जनार्दन पांडेय और रामचन्दर के संग घर आया।
विज्ञापन


मकान बिकवाने की बात कहते हुए धमकाकर दस लाख रुपये कमीशन मांगा। उन्होंने देने से इन्कार किया तो रवि ने गाली गलौज की। धमकाकर कहा कि कचहरी चलो, वहीं अधिवक्ता नीरज दुबे के सामने बात होगी। वह डर गए। उन्होंने मकान खरीदने वाले अजय गुप्ता के कहने पर छह लाख रुपये देकर मामला रफादफा करने की कोशिश की। काफी मान मनौव्वल के बाद वह लोग राजी हुए। उनको दो लाख रुपये मौके पर दे दिए, जबकि चार लाख 21 अक्टूबर को घर पर बुलाकर दिए। आरोपी उन्हें जबरन कचहरी ले जाकर नीरज दुबे के चेंबर में लिखापढ़ी करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रवि पांडेय ने दबाव डालने के लिए अधिवक्ता दीनू उपाध्याय को बुला लिया। दीनू के धमकाने पर अजय गुप्ता से दस रुपये के स्टांप पर रवि के साथ छह लाख की कमीशन देने की लिखापढ़ी कराई गई। इस इकरारनामे में नीरज दुबे गवाह के तौर पर शामिल हुआ। आरोपियों ने दबाव डालने के लिए रामचन्दर नाम के व्यक्ति को आगे कर एससीएसटी एक्ट के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। बदले में दस लाख रुपये की मांग की। डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

दीनू उपाध्याय संग भाई-भतीजों पर हत्या के प्रयास की रिपोर्ट
नवाबगंज के उजियारी देवी मंदिर के पास रहने वाले विनय कुमार के साथ मारपीट का एक वीडियो बीते दिनों वायरल हुआ था। इसमें दीनू और उसके भाई संजय उपाध्याय व भतीजे रेनू और मनु द्वारा मारपीट करते दिखने का दावा किया गया था।

वायरल वीडियो की जांच के दौरान पुलिस ने विनय का पता लगाया। उनसे संपर्क करने पर उसने वीडियो सात साल पुरानी होने की बात कही। बताया कि 22 नवंबर 2018 की रात रेनू उपाध्याय आजाद पार्क लल्लनपुरवा के पास साथियों के साथ किसी से विवाद कर रहा था।

बीच बचाव करने पर रेनू चिढ़ गया। घर जाकर चाचा संजय उपाध्याय, धीरज उपाध्याय उर्फ दीनू व भाई मनु को इस बारे में बताया। उसी रात करीब 12 बजे घर के बाहर से कनपटी में रिवाल्वर लगाकर उसका अपहरण कर लिया गया। आरोपियों ने अपने घर में बंधक बनाकर जमकर पीटा और जान लेने की नियत से गला दबाया। उन्हीं में से एक ने मारपीट का वीडियो बना लिया। आरोपियों ने जुबान खोलने पर परिवार के खात्मे की धमकी दी। डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि मामले के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed