फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Report filed after one month in cheating of 4.50 lakhs from NRI doctor

Kanpur: एनआरआई डॉक्टर से 4.50 लाख की टप्पेबाजी में एक माह बाद दर्ज हुई रिपोर्ट

Wed, 24 May 2023 10:25 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 24 May 2023 10:25 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Report filed after one month in cheating of 4.50 lakhs from NRI doctor
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
यमन में चल रहे गृह युद्ध के बीच परिवार समेत देश लौटे एनआरआई डॉक्टर से कानपुर में हुई साढ़े चार लाख की टप्पेबाजी में पुलिस ने एक माह बाद रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित एनेस्थीसिस्ट डॉ. रविंद्र कुमार शाही ने रायपुरवा पुलिस से शिकायत की थी। सीसीटीवी फुटेज से घटना की पुष्टि हुई थी। इसके बाद भी पुलिस उन्हें टरका रही थी। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर यह कार्रवाई हुई।
विज्ञापन


आर्यनगर निवासी डॉ. रविंद्र कुमार शाही वर्ष 1996 से यमन में रह रहे थे। तीन वर्ष से चल रहे गृहयुद्ध के कारण पत्नी सुषमा और बेटे देवराज शाही के साथ फरवरी में देश लौट आए। घर नहीं था तो लखनऊ के इंद्रानगर में रहने वाली एक रिश्तेदार के यहां रुके थे।मधुराज अस्पताल में काम करने वाले एक डॉक्टर से संपर्क किया और मिलने आ गए। इसी दौरान एक अनजान व्यक्ति ने बीमार बहन का हवाला देकर मदद की गुहार लगाई। उन्होंने उस व्यक्ति को झकरकटी बस अड्डे बुलाया। यहां उस व्यक्ति ने नशीला पदार्थ सुंघाकर उनकी कार की डिक्की में रखा रुपयों से भरा बैग पार कर दिया था। बैग में चार हजार डॉलर और एक लाख रुपये थे। आखिरकार अब जाकर पुलिस ने गणेश प्रजापति, एक महिला समेत तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


डाॅलर की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने एक माह बाद एफआईआर तो दर्ज कर ली, लेकिन अब इस बात की जांच में जुट गई कि आखिर वह इतना डॉलर कहां से और कैसे लाएं। एसीपी अनवरगंज सृष्टि सिंह के अनुसार मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed