फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Removed 62 illegal occupations on the possible route of the President

कानपुर: राष्ट्रपति के संभावित रूट पर 62 अवैध कब्जे हटाए, विरोध कर रहे लोगों को लाठियां पटककर भगाया

Tue, 16 Nov 2021 12:27 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 16 Nov 2021 12:27 AM IST
सार

मंगलवार को नगर निगम शन्नेश्वर मंदिर रोड पर अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाएगा। इसके लिए जोन छह के प्रभारी ने कल्याणपुर थाना प्रभारी को पत्र लिखकर पुलिस बल मांगा है।

विज्ञापन
Kanpur: Removed 62 illegal occupations on the possible route of the President
अवैध कब्जे हटाए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन के मद्देनजर नगर निगम ने सोमवार को संभावित रूट पर ध्वस्तीकरण अभियान शुरू किया। पहले दिन गुरुदेव से चिड़ियाघर रोड पर विरोध के बीच चले बुलडोजर ने 62 अवैध कब्जे ध्वस्त किए।
विज्ञापन


नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन ने रविवार को राष्ट्रपति के संभावित रूट का निरीक्षण करते समय गुरुदेव चौराहे से चिड़ियाघर रोड पर अतिक्रमण हटाने, एचबीटीयू गेट, दीनदयाल स्कूल के पास कूड़ाघर को ढंकने और सफाई कराने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


इसके बाद सोमवार को नगर निगम जोन छह के प्रभारी विनय प्रताप के नेतृत्व में प्रवर्तन दस्ते ने गुरुदेव चौराहे से ध्वस्तीकरण अभियान शुरू किया। शुक्ला होटल के पास दस्ता देख अतिक्रमणकारी दुकानदारों ने विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस्ते ने उन्हें चेतावनी देते हुए लाठियां पटककर भगाया और फुटपाथ पर बने रैंप सहित अन्य कब्जे तोड़े। जोन छह के अधिसासी अभियंता आरके सिंह ने बताया कि इस रोड पर सीएनजी मोड़ तक 62 स्थायी और अस्थायी कब्जे हटाए गए।


शन्नेश्वर मंदिर रोड पर अभियान आज
मंगलवार को नगर निगम शन्नेश्वर मंदिर रोड पर अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाएगा। इसके लिए जोन छह के प्रभारी ने कल्याणपुर थाना प्रभारी को पत्र लिखकर पुलिस बल मांगा है। जोनल प्रभारी के अनुसार, मसवानपुर चौराहे से पनकी-कल्याणपुर रोड तक नाला निर्माण हो रहा है। इस रोड पर कई जगह अतिक्रमण के कारण काम प्रभावित हो रहा है। इसलिए अतिक्रमण हटाया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed