फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Real sisters kidnapped and misdeed both had gone out to buy school books two accused in custody

Kanpur: सगी बहनों को अगवाकर किया दुष्कर्म, स्कूल की किताबें खरीदने निकलीं थी दोनों, दो आरोपी हिरासत में

Fri, 30 May 2025 07:01 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 30 May 2025 07:01 AM IST
सार

Kanpur News: काकादेव क्षेत्र में स्कूल की किताबें खरीदने निकलीं बहनों को अगवाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। दो सगी बहनें हैं, जिसमें बड़ी दसवीं व छोटी सातवीं कक्षा की छात्रा है।

विज्ञापन
Kanpur Real sisters kidnapped and misdeed both had gone out to buy school books two accused in custody
दुष्कर्म (सांकेतिक) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कानपुर के काकादेव  थाना क्षेत्र में दसवीं और सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली सगी बहनों को अगवाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दोनों सोमवार की सुबह स्कूल की किताबें खरीदने के लिए बुक स्टॉल जाने के लिए घर से निकली थीं।

विज्ञापन

पीड़ित किशोरियों की मां ने दो युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। विजय नगर निवासी महिला के अनुसार उनकी कक्षा 10 और कक्षा सात में पढ़ने वाली बेटियां 26 मई की सुबह 10 बजे बुक स्टॉल जा रही थीं।

विज्ञापन

जबरन बाइक से अपने घर ले गए थे आरोपी
रास्ते में क्षेत्र के दबंग युवक और उसके साथी ने दोनों को रोक लिया। उन्हें डरा धमका कर जबरन बाइक से अपने घर ले गए। महिला का आरोप है कि घर पर दोनों आरोपी बेटियों के साथ छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर दोनों के साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया।

डरी सहमी हुईं मिलीं दोनों बेटियां
मां के अनुसार दोनों बेटियां दोपहर तक जब घर नहीं पहुंचीं, तो उन्होंने बाजार में उनकी तलाश की। वह किसी तरह आरोपियों के घर पहुंचीं। वहां पर दोनों बेटियां डरी सहमी हुईं मिलीं। उन्होंने आरोपियों से विरोध जताकर पुलिस से शिकायत करने की बात कही।

विज्ञापन

पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया
इस पर दोनों आरोपियों ने गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। काकादेव इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि किशोरियों की मां की तहरीर पर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed