फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Ravana Dahan took place with great pomp in Shuklaganj atmosphere echoed with chants of Jai Shri Ram

Kanpur: शुक्लागंज में धूमधाम से हुआ रावण दहन…जमकर आतिशबाजी, जयश्रीराम के जयकारों से गूंज उठा माहौल

Sat, 04 Oct 2025 11:06 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 04 Oct 2025 11:06 AM IST
सार

Kanpur News: शुक्लागंज में पोनी रोड श्रीनगर, गोपीनाथपुरम और ऋषि आश्रम मैदान में रावण वध की लीला के बाद भव्य आतिशबाजी के साथ दशानन के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान रावण के मुख से अंगारे निकलते देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए और पूरा माहौल जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा।

विज्ञापन
Kanpur Ravana Dahan took place with great pomp in Shuklaganj atmosphere echoed with chants of Jai Shri Ram
जय श्री राम के जयकारे के साथ दहन हुआ दशानन का पुतला - फोटो : amar ujala

विस्तार

शुक्लागंज में पोनी रोड श्रीनगर, गोपीनाथपुरम व ऋषि आश्रम मैदान में गुरुवार की रात रावण वध की लीला के मंचन के बाद आतिशबाजी के साथ दशानन का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन होते ही जयश्रीराम के जयकारे से माहौल गूंज उठा। रावण के मुंह और आंख से अंगारे निकलते देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। सतरंगी आतिशबाजी की छटा देखते ही बन रही थी। रामलीला स्थल पर मेला भी लगा, जिसका लोगों ने खूब लुत्फ उठाया। श्री सार्वजनिक शुक्लागंज रामलीला समिति के तत्वावधान में पोनीरोड श्रीनगर स्थित श्रीराम चबूतरा मैदान पर दशहरा पर्व मनाया गया।

विज्ञापन

प्रवक्ता सुरेश चंद्र शुक्ला ने बताया कि देर रात रावण के पुतले का दहन किया गया। कानपुर से आए आतिशबाजों ने आतिशबाजी का प्रदर्शन किया। उधर, गोपीनाथपुरम स्थित मैदान पर श्री सार्वजनिक रामलीला समिति की ओर से रावण के पुतले का दहन किया गया। समिति के संरक्षक वीरेंद्र शुक्ला ने बताया कि बूंदाबांदी के बाद भी कार्यक्रम स्थल पर मेला लगा। रावण के मुख और आंख से अंगारे निकलते देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। वहीं, ऋषि आश्रम मैदान में भगवान राम के बाण मारते ही रावण धराशायी हो गया और रावण के पुतले में आग लगाते हुए उसका दहन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed