फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Rape victim widow gave birth to child at home in Ghatampur

कानपुर: घाटमपुर में दुष्कर्म पीड़िता विधवा ने घर पर दिया बच्चे को जन्म, आरोपी जेठ खुलेआम घूम रहा

Mon, 29 Nov 2021 01:33 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 29 Nov 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Kanpur: Rape victim widow gave birth to child at home in Ghatampur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com
कानपुर के साढ़ थाना की भीतरगांव पुलिस चौकी के एक गांव निवासी दुष्कर्म पीड़िता विधवा ने रविवार सुबह घर पर ही स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। विधवा ने जेठ पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। सुनवाई न होने पर पीड़िता ने उच्चाधिकारियों की चौखट खटखटाई थी। जिसके बाद चार सितंबर को आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
विज्ञापन


आरापी जेठ अभी भी खुलेआम घूम रहा है। भीतरगांव चौकी के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि पति के निधन के बाद तीन बेटों के साथ घर में अकेले ही रहती थी। आरोप है कि इसी का फायदा उठाते हुए जेठ ने दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी लगातार हवस का शिकार बनाता रहा। जिससे वह गर्भवती हो गई।
विज्ञापन

आरोपी ने पुलिस के सामने मुंह खोलने पर पीड़िता के बच्चे को अगवा कर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने न्याय की आस में भीतरगांव चौकी और साढ़ थाना के कई चक्कर लगाए। तत्कालीन चौकी प्रभारी विनोद मिश्रा ने कार्रवाई करने के बजाय पीड़िता पर ही दबाव बनाकर आरोपी जेठ को छोड़ दिया। शनिवार को पीड़िता को भीतरगांव सीएचसी में भर्ती कराया गया।

जहां से महिला चिकित्सक ने डिलीवरी में समय होने के बात कहकर वापस कर दिया। पीड़िता ने घर पर ही रविवार सुबह बच्चे को जन्म दिया। मां के मुताबिक जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं। साढ़ थाना प्रभारी सतीश राठौर ने बताया कि पीड़िता के प्रसव की जानकारी है। पीड़िता के स्वस्थ होते ही बयान दर्ज कराए जाएंगे। साथ ही डीएनए जांच प्रक्रिया भी पूरी होगी।

न चिकित्सीय परीक्षण, न दर्ज किए बयान
आईजी के आदेश पर साढ़ थाने में आरोपी जेठ के खिलाफ बीते चार सितंबर को बलात्कार समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इसके बाद भी न तो पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया और न ही 164 बी के तहत बयान तक दर्ज कराए। मामले में आरोपी की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed