{"_id":"6a46939aa1a290e8b508e77b","slug":"kanpur-railways-runs-special-trains-for-uptet-candidates-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: यूपीटीईटी परीक्षार्थियों के लिए रेलवे ने चलाईं स्पेशल ट्रेनें, ये रही पूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: यूपीटीईटी परीक्षार्थियों के लिए रेलवे ने चलाईं स्पेशल ट्रेनें, ये रही पूरी जानकारी
Thu, 02 Jul 2026 10:07 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 02 Jul 2026 10:07 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
यूपीटीईटी को देखते हुए रेलवे ने परीक्षार्थियों के लिए विशेष इंतजाम किए। झांसी से बांदा जाने वाली मेमू ट्रेन को दोपहर 12:30 बजे के स्थान पर एक घंटे विलंब से 1:30 बजे रवाना किया गया। यह कानपुर से होकर चित्रकूटधाम कर्वी तक चलाई गई। इसके बाद झांसी से कानपुर के बीच दोपहर 1:45 बजे एक विशेष ट्रेन चलाई गई जो मोठ, कालपी, उरई, पुखरायां और भीमसेन स्टेशनों पर रुकते हुए कानपुर पहुंची।
विज्ञापन
वहीं शाम 6:30 बजे झांसी से कानपुर के लिए एक और विशेष ट्रेन चलाई गई। शाम को परीक्षा खत्म होने पर कानपुर से झांसी व लखनऊ के लिए शाम सात बजे मेमू और फतेहपुर के लिए स्पेशल ट्रेन शाम के 6:30 बजे चलाई गई। इसे प्रयागराज तक विस्तार दिया गया। उधर रेलवे ने प्रमुख स्टेशनों पर हेल्प डेस्क, आरपीएफ तैनाती और वार रूम के माध्यम से निगरानी की व्यवस्था की।
विज्ञापन