{"_id":"68d56892e9ab9c2f3a07c496","slug":"kanpur-railways-runs-circular-train-for-festivals-here-is-the-information-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: त्योहारों के लिए रेलवे ने चलाई सर्कुलर ट्रेन, ये रही जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: त्योहारों के लिए रेलवे ने चलाई सर्कुलर ट्रेन, ये रही जानकारी
Thu, 25 Sep 2025 09:38 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 25 Sep 2025 09:38 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहारों के मद्देनजर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए सर्कुलर ट्रेन के संचालन का निर्णय लिया है। यह ट्रेन गोमतीनगर-पूणे-पनवेल-गोमतीनगर के बीच 27 सितंबर, चार, 11 और 18 अक्तूबर को चलेगी। उत्तर-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन नंबर-05037 शनिवार को गोमतीनगर से सुबह 5:25 बजे चलेगी। यह 8:25 बजे सेंट्रल स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन
यहां पांच मिनट के ठहराव के बाद झांसी, बीना, भोजपाल, इटारसी आदि स्टेशन होते हुए रविवार दोपहर 11:20 बजे पुणे पहुंचेगी। यहां 10 मिनट ठहराव के बाद 11:30 बजे आगे के लिए रवाना होगी। ट्रेन विभिन्न स्टेशन होते हुए सोमवार दोपहर 02:15 बजे फिर कानपुर सेंट्रल आएगी। यहां पांच मिनट रुककर 02:20 बजे रवाना होगी और शाम 04:00 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी।
विज्ञापन