Kanpur: छठ पूजा के लिए रेलवे का तोहफा, चलेंगी आठ और स्पेशल ट्रेनें, गुरुवार से आरक्षण शुरू, पढ़ें डिटेल
Kanpur News: छठ पर्व को देखते हुए रेलवे ने कानपुर सेंट्रल और गोविंदपुरी होकर चलने वाली आठ और त्योहार स्पेशल ट्रेनें शुरू करने का निर्णय लिया है, जिनमें जोधपुर-कोलकाता साप्ताहिक स्पेशल भी शामिल है। गुरुवार से आरक्षण शुरू हो गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में रेलवे ने छठ पर्व पर आठ और त्योहार स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इनमें कई अनारक्षित ट्रेनें भी हैं। यह कानपुर सेंट्रल और गोविंदपुरी होकर चलेंगी। यात्री गुरुवार से इनमें आरक्षण ले सकते हैं। उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन नंबर 04837 और 04838 जोधपुर-कोलकाता विशेष साप्ताहिक ट्रेन जोधपुर से 24 अक्तूबर से हर शुक्रवार और कोलकाता से 26 अक्तूबर से हर रविवार चलेगी।
ट्रेन जोधपुर से रात 12:10 बजे चलेगी। दूसरे दिन शनिवार दोपहर 2:10 बजे गोविंदपुरी आएगी और रविवार दोपहर 12:25 बजे कोलकाता पहुंचेगी। इसकी रिवर्स कोलकाता से रविवार दोपहर 3:25 बजे चलेगी। सोमवार दोपहर 1:55 बजे गोविंदपुरी आएगी और मंगलवार सुबह चार बजे जोधपुर पहुंचेगी।
ऐसे होगा संचालन
ट्रेन नंबर 05035 बढ़नी-पुणे अनारक्षित त्योहार स्पेशल 23 अक्तूबर से हर गुरुवार चलेगी। यह बढ़नी से गुरुवार सुबह 07:45 बजे चलेगी। दोपहर 2:30 बजे सेंट्रल स्टेशन पर पहुंचेगी। अगले दिन शुक्रवार भोर 04:15 बजे पुणे पहुंचेगी। साथ ही 05039 अनारस-उधना अनारिक्षत ट्रेन 22 अक्तूबर से बुधवार को, 05041 छपरा-उधना अनारक्षित 22 अक्तूबर से हर बुधवार को चलेगी।