{"_id":"67fbe0c355b18e368604f28c","slug":"kanpur-railway-will-block-on-20th-and-21st-four-trains-of-jhansi-route-cancelled-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: 20 व 21 को रेलवे लेगा ब्लॉक, झांसी रूट की चार ट्रेनें रद्द, ये रही जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: 20 व 21 को रेलवे लेगा ब्लॉक, झांसी रूट की चार ट्रेनें रद्द, ये रही जानकारी
Sun, 13 Apr 2025 09:35 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 13 Apr 2025 09:35 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमसेन से गोविंदपुरी खंड तक पीएससी (प्रीस्ट्रेस्ड कॉन्क्रीट) स्लैब डालने का कार्य होना है। इसके लिए 20 व 21 अप्रैल को ब्लॉक लिया गया है। इस वजह से चार ट्रेनें रद्द की गई हैं। इसके साथ ही कई को झांसी मंडल में 30 से 100 मिनट तक रोका जाएगा। कई के समय में परिवर्तन किया गया है।
झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर-मध्य रेलवे झांसी मंडल के भीमसेन से गोविंदपुरी खंड पर पुराने स्टील गर्डर पुल के स्थान पर पांच मीटर लंबे व 7.15 मीटर चौड़े पीएससी स्लैब डालने का काम किया जाना है। ब्लॉक के दौरान 54162 कानपुर-खजुराहो पैसेंजर 20 अप्रैल को, 54161 खजुराहो-कानपुर पैसेंजर 21 को, 01801 वीरांगना लक्ष्मीबाई-गोविंदपुरी पैसेंजर 21 को व 01802 गोविंदपुरी-वीरांगना लक्ष्मीबाई पैसेंजर भी 21 अप्रैल को रद्द रहेगी।
इसके अलावा, 12143 साप्ताहिक लोकमान्य तिलक-सुल्तानपुर एक्सप्रेस 21 अप्रैल को झांसी मंडल में 100 मिनट के लिए अतिरिक्त रोका जाएगा। सप्ताह में दो दिन चलने वाली 18203 दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस 90 मिनट, 12173 लोकमान्य तिलक-मां बेला देवी धाम प्रतापगढ़ एक्सप्रेस 75 मिनट, 64607 वीरांगना लक्ष्मीबाई-कानपुर झांसी मंडल में 30 मिनट अतिरिक्त रोकी जाएगी। वहीं, 64608 कानपुर-वीरांगना लक्ष्मीबाई पैसेंजर 21 अप्रैल को पूर्व निर्धारित समय 09:05 की जगह 10:45 बजे प्रस्थान करेगी।