फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Quit jobs to start a company got listed on the stock market reached a market cap of 137 crore

उपलब्धि: नौकरी छोड़ बनाई कंपनी, शेयर बाजार में हुई लिस्ट, 137 करोड़ हुआ मार्केट कैप, दो दोस्तों की शानदार सफलता

Sun, 23 Aug 2026 11:20 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 23 Aug 2026 11:20 AM IST
सार

Kanpur News: कानपुर के रहने वाले दो दोस्तों, अविनाश कुमार सिंह और मनीष कुमार श्रीवास्तव ने सिंगापुर और आईआईटी कानपुर जैसी प्रतिष्ठित जगहों की नौकरियां छोड़कर साल 2016 में  डिजिटल कॉमर्स और सॉफ्टवेयर स्टार्टअप की शुरुआत की थी। मात्र तीन लाख रुपये से शुरू हुई इस कंपनी का आईपीओ बीएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हो गया है।

विज्ञापन
Kanpur Quit jobs to start a company got listed on the stock market reached a market cap of 137 crore
मनीष कुमार श्रीवास्तव और अविनााश कुमार सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

कुछ अलग करने की सोच और असफलता के बाद भी आगे बढ़ने की ललक ने कानपुर के दो दोस्तों को नई मंजिल पर पहुंचा दिया। अब इनकी कंपनी ने शेयर बाजार में एंट्री कर ली है। शुक्रवार को आए आईपीओ को निवेशकों की ओर से अच्छा समर्थन मिला। रिटेल निवेशकों की श्रेणी में 11 गुना से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। तीन लाख में शुरू की गई कंपनी का बाजार पूंजीकरण 137 करोड़ हो गया है।

विज्ञापन

पनकी में रहने वाले अविनाश कुमार सिंह और यशोदानगर निवासी मनीष कुमार श्रीवास्तव ने अपनी मेहनत, निरंतर सीखने की इच्छा और दूरदृष्टि के बल पर तकनीकी एवं कारोबारी क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। अब उनके द्वारा सह-संस्थापित ईएनएस इंटरप्राइजेज लिमिटेड के आईपीओ के साथ यह सफर एक महत्वपूर्ण मुकाम पर पहुंच गया है।

विज्ञापन

अक्तूबर 2010 तक नौकरी की और फिर कानपुर वापस आ गए
अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने चाचा नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज, गोविंद नगर से इंटरमीडिएट किया था। इसके बाद उन्होंने इंफाॅर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईटी) में यूपी टेक्नीकल यूनिवर्सिटी से बीटेक किया। बाद में एनएसआईटी दिल्ली से इंफाॅर्मेशन सिस्टम (आईएस) में एमटेक की डिग्री हासिल की। इसके बाद 2008 में पहली नौकरी सिंगापुर में मिली। अक्तूबर 2010 तक नौकरी की और फिर कानपुर वापस आ गए।

विज्ञापन

आईआईटी कानपुर में रिसर्च क्षेत्र में काम किया
इसके बाद अपना स्टार्टअप शुरू किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद 2012 में एनआईटी दिल्ली में सहायक प्रोफेसर बन गए लेकिन 2014 में नौकरी छोड़कर आईआईटी कानपुर में रिसर्च क्षेत्र में काम किया। लेकिन तीन महीने बाद इसे भी छोड़ दिया। कुछ अलग करने की सोच के साथ जनवरी 2016 में अपनी कंपनी की शुरुआत की। इसे अपने दोस्त मनीष कुमार श्रीवास्तव के साथ शुरू किया था।

विज्ञापन

डिजिटल कॉमर्स और सॉफ्टवेयर समाधान के क्षेत्र में काम करती है कंपनी                 
मनीष ने बीटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद आईआईएम लखनऊ से एमबीए किया। तकनीकी शिक्षा के साथ प्रबंधन की विशेषज्ञता ने उन्हें तकनीक और व्यावसाय दोनों क्षेत्रों को समझने का व्यापक दृष्टिकोण मिला। इसके साथ ईएनएस इंटरप्राइजेज लिमिटेड की नींव पड़ी। कंपनी का मुख्यालय नोएडा में है। कंपनी डिजिटल कॉमर्स और सॉफ्टवेयर समाधान के क्षेत्र में काम करती है।

तीन लाख रुपये खर्च करके कंपनी शुरू की
इसके कारोबार में ई-कॉमर्स, ओएनडीसी इंटीग्रेशन, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, मोबाइल एप्लीकेशन, क्लाउड और डिजिटल मार्केटिंग से जुड़ी सेवाएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 21 अगस्त 2026 को बीएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर हुई। कंपनी का आईपीओ 14 से 18 अगस्त 2026 तक खुला था। लिस्टिंग के बाद कंपनी का बाजार पूंजीकरण करीब 137 करोड़ के आसपास रहा। उन्होंने बताया कि कंपनी को सबसे पहले पांच डॉलर का काम मिला था। तीन लाख रुपये खर्च करके कंपनी शुरू की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed