फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur PWD will repair Panki Dham bridge with the help of Setu Nigam officer said repair will be done soon

Kanpur: सेतु निगम के सहयोग से पीडब्लूडी करेगा पनकी धाम पुल की मरम्मत, अफसर बोले- जल्द कराई जाएगी मरम्मत

Sun, 08 Jun 2025 02:07 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 08 Jun 2025 02:07 PM IST
सार

Kanpur News: पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता अनूप मिश्रा ने बताया कि पुल के ऊपरी हिस्से का एक्सपेंशन ज्वाइंट क्षतिग्रस्त हुआ है। जनहित में नौ जून से इसकी मरम्मत कराएंगे।

विज्ञापन
Kanpur PWD will repair Panki Dham bridge with the help of Setu Nigam officer said repair will be done soon
कालपी रोड रेलवे पुल का फुटपाथ धंसा - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में पीडब्ल्यूडी, सेतु निगम के सहयोग से पनकी धाम रेलवे ओवर ब्रिज की मरम्मत कराएगा। यह कार्य नौ जून को शुरू होगा। कालपी रोड पर पनकी धाम रेलवे स्टेशन के करीब 35 साल पहले रेलवे ओवर ब्रिज बना था। इस पुल पर रेलवे ट्रैक के पास का एक्सपेंशन ज्वाइंट टूट गया है।

विज्ञापन

उसमें लगे लोहे के गर्डर भी टूट कर गिर गए और उस स्थान पर दरार नजर आने लगी है। अमर उजाला ने शनिवार को यह मामला प्रकाशित किया। इस पर पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता अनूप मिश्रा ने मौके पर जांच की। उन्होंने बताया कि पुल के ऊपरी हिस्से का एक्सपेंशन ज्वाइंट क्षतिग्रस्त हुआ है।

विज्ञापन

Kanpur PWD will repair Panki Dham bridge with the help of Setu Nigam officer said repair will be done soon
कालपी रोड रेलवे पुल में हो गए गड्ढे - फोटो : amar ujala

कार्य जल्द पूरा कराया जाएगा मरम्मत
उस हिस्से को तब रेलवे ने बनवाया होगा, पर यदि अब रेलवे को मरम्मत के लिए पत्राचार किया तो इसमें काफी समय लग सकता है। इसलिए जनहित में वह नौ जून से इसकी मरम्मत कराएंगे। उनके साथ सेतु निगम के अभियंताओं ने भी निरीक्षण किया है। उनके सहयोग से मरम्मत कार्य जल्द पूरा कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed