फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Public trust in police stations is waning only 46 complaints were filed across 52 police stations

कानपुर: थानों से टूट रहा लोगों का भरोसा, 52 थानों में आईं सिर्फ 46 शिकायतें, सीपी दफ्तर पहुंच रहे हैं फरियादी

Tue, 27 Oct 2026 12:20 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 27 Oct 2026 12:20 PM IST
सार

Kanpur News: कानपुर में थानों की कार्यशैली और पुलिस की टालमटोल नीति से जनता का भरोसा लगातार टूट रहा है। स्थिति यह है कि शासन स्तर पर थानों में आयोजित होने वाले थाना दिवस की मंशा पर पानी फिर रहा है। बीते शनिवार को जिले के 52 थानों में कुल मिलाकर मात्र 46 शिकायतें ही पहुंचीं।

विज्ञापन
Kanpur Public trust in police stations is waning only 46 complaints were filed across 52 police stations
रघुबीर लाल, पुलिस कमिश्नर - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में जनता का थाना पुलिस से भरोसा उठ गया है। बार-बार और कई बार चक्कर लगाने के बाद भी शिकायतों की सुनवाई नहीं हो रही है। नतीजा यह है कि पीड़ितों ने थाने-चौकी जाना ही छोड़ दिया है। वे अब सीधे पुलिस कमिश्नर या जोन के डीसीपी के पास जाना सही समझते हैं। बीते शनिवार को जिले के 52 थानाें में हुए थाना दिवस में आईं महज 46 शिकायतें इसकी बानगी हैं।

विज्ञापन

इनमें भी आधी शिकायतों का भी निपटारा नहीं किया जा सका। थानों में दिन भर थानेदार चाय-नाश्ता और दरोगाओं से बैठकर बतियाते रहे लेकिन किसी भी थाने में फरियादियों की कोई भीड़ नहीं दिखी। कुछ थानों में तो थाना दिवस का बैनर लगना भी बंद हो गया है। जो शिकायतें आ भी रही हैं, उनमें अधिकांश जमीन संबंधी होती हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

50 से अधिक प्रार्थना पत्र पहुंचे थे सीपी कार्यालय
इसके विपरीत शनिवार को ही पुलिस कमिश्नर कार्यालय में 50 से अधिक प्रार्थना पत्र पहुंचे थे। विभागीय सूत्रों के अनुसार रोजाना 60-70 से फरियादी और 40-50 शिकायतें रजिस्ट्री से सीपी कार्यालय में पहुंचती हैं। इसी तरह सेंट्रल, साउथ, ईस्ट और वेस्ट जोन के डीसीपी की जनसुनवाई में भी रोजाना 10-15 लोग अपनी शिकायतें लेकर जाते हैं।

विज्ञापन

लापरवाही के भी भेंट चढ़ा थाना दिवस
शासन की ओर से हर माह के दूसरे और चौथे शनिवार को जिले के प्रत्येक थाने में थाना दिवस आयोजित किया जाता है। इसके पीछे मंशा यह थी कि एक ही जगह पर थानेदार से लेकर एसडीएम, तहसीलदार और लेखपाल सभी मौजूद रहें। फरियादी की लंबे समय से चली आ रही समस्या का एक ही दिन में निस्तारण हो जाए। फिर इसका औचक निरीक्षण भी होना था लेकिन न तो कोई देखने आ रहा और न ही किसी जिम्मेदार को थानों में पांच-छह घंटे बैठने की फुर्सत है।

विज्ञापन

जोनवार आई शिकायतें और उनके निस्तारण की स्थिति

जोन              आईं शिकायतें   पहले से लंबित    निस्तारण       अब लंबित
पूर्वी जोन           07                    03                 03                07
पश्चिम जोन      20                    20                 21                19
साउथ जोन       12                     25                 15                22
सेंट्रल जोन        07                     00                 07                00

कमिश्नर साहब...नहीं हो रही कोई सुनवाई

  • महिला सीपी से: साहब, चौकी-थाने गए थे। कोई सुनवाई नहीं होती। बेटी को आज भी स्कूल जाते वक्त बर्घरा नाम का लड़का परेशान करता है।
  • बुजुर्ग सीपी से: सर दरोगा उल्टे कह रहे हैं कि बार-बार आना बंद करो। मकान क्या छाती पर लेकर जाओगे।
  • बुजुर्ग महिला सीपी से: साहब, पुलिस कुछ नहीं कर रही ससुराल वाले बेटी को घर में घुसने नहीं दे रहे हैं।

थानों में शिकायतों के निस्तारण में हीलाहवाली होने की जानकारी है। यही वजह है कि हाल ही में 10 थानेदारों को नोटिस जारी कर लंबित शिकायतों को सात दिनों में निपटाने का अल्टीमेटम भी दिया है। जल्द ही लापरवाह थानेदारों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। थाना दिवस को प्रभावी बनाने की भी कार्ययोजना तैयार की जाएगी।  -रघुबीर लाल, पुलिस कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed