फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Protest against animal sacrifice in Kali temple

कानपुर: काली मंदिर में पशु बलि का विरोध, धक्का-मुक्की, हंगामा

Sat, 06 Nov 2021 07:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 06 Nov 2021 07:47 PM IST
सार

पीड़िता का आरोप है कि उनके सामने तीन पशुओं की बलि दी गई थी। पुलिस ने इसके बाद भी बलि नहीं रुकवाई। वह बलि से पहले कोतवाली में मदद मांगने गईं थीं लेकिन कोई अफसर नहीं मिला था।

विज्ञापन
Kanpur: Protest against animal sacrifice in Kali temple
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में शिवाला बंगाली मोहाल स्थित प्राचीन काली मंदिर में दिवाली की रात दी जा रही पशु (बकरों) की बलि के विरोध में भीड़ ने महिला पशु प्रेमियों से धक्का-मुक्की कर दी। उन्हें धक्के मारकर परिसर से बाहर निकाल दिया। फिर पशुओं की बलि जारी रखी।
विज्ञापन


पीड़ितों ने कोतवाली थाने में अज्ञात के खिलाफ छेड़छाड़ व पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मंदिर प्रबंधन ने इसे साजिश करार दिया है। मेनका गांधी के एनजीओ पीपुल्स फॉर एनीमल की कल्याणपुर निवासी पदाधिकारी ने पुलिस को बताया कि मंदिर में दिवाली की आधी रात को पूजा पाठ के बाद करीब एक दर्जन बकरों की बलि दी जाती है।
विज्ञापन


वह बलि रोकने के लिए साथियों संग मदिर परिसर में पहुंच गईं और बलि का विरोध दर्ज कराया तो मंदिर के पुजारी, कर्मचारियों और आयोजकों ने धक्का मुक्की शुरू कर दी। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस महिलाओं को भीड़ से बचा कर निकाल लाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि उनके सामने तीन पशुओं की बलि दी गई थी। पुलिस ने इसके बाद भी बलि नहीं रुकवाई। वह बलि से पहले कोतवाली में मदद मांगने गईं थीं लेकिन कोई अफसर नहीं मिला था।

पशुओं की बलि मत दो, चाहे मेरी बलि दे दो...
घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में एनजीओ की पदाधिकारी कहते सुनी गईं कि पशुओं की बलि मत दो, चाहे इसके बदले मेरी बलि दे दो....।

मंदिर प्रबंधन भी दर्ज करा सकता है रिपोर्ट
मंदिर प्रबंधन ने इसे एक साजिश करार देेते हुए कहा कि पुरानी प्रथा में विघ्न डालनेे की कोशिश की गई। यह हिंदू धर्म के खिलाफ साजिश है। उन्होंने एनजीओ की पदाधिकारी और उनकी टीम के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed