फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Property of Krishna Agro Industries seized for 25 lakh VAT dues one months deadline given

Kanpur: 25 लाख वैट बकाया होने पर कृष्णा एग्रो इंडस्ट्रीज की संपत्ति कुर्क, एक महीने का दिया गया है अंतिम समय

Sat, 05 Jul 2025 10:54 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 05 Jul 2025 10:54 AM IST
सार

Kanpur News: सहायक आयुक्त सोमांक चौहान ने बताया कि करदाता को बकाया राशि जमा करने के लिए एक महीने का अंतिम समय भी दिया गया है। भुगतान नहीं किया, तो कुर्क संपत्ति को नीलाम कर बकाया वसूली की जाएगी।

विज्ञापन
Kanpur Property of Krishna Agro Industries seized for 25 lakh VAT dues one months deadline given
कृष्णा एग्रो इंडस्ट्रीज - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में 25 लाख से ज्यादा वैल्यू एड टैक्स (वैट) बकाया होने पर एसजीएसटी विभाग ने कृष्णा एग्रो इंडस्ट्रीज की फैक्टरी को कुर्क कर लिया। इस संबंध में फैक्टरी के बाहर नोटिस भी चस्पा कर दिया है। वैट से जुड़े पुराने मामलों में कारोबारियों-व्यापारियों को लगातार नोटिस जारी किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

शहर में संभवत: पहली बार वैट बकाया पर कुर्की की कार्रवाई की गई है। बकाया नहीं जमा होने पर नीलामी की भी कार्रवाई की जा सकती है। एसजीएसटी जोन प्रथम के अपर आयुक्त ग्रेड-1 सैमुअल पॉल एन और संयुक्त आयुक्त देवेंद्र सिंह के निर्देश पर खंड 12 के तहत कार्रवाई की गई है। मेसर्स कृष्णा एग्रो इंडस्ट्रीज कृषि उपकरण और दाल कारोबार से जुड़ी है।

विज्ञापन

कुर्क संपत्ति को नीलाम कर बकाया वसूली होगी
बताया गया कि फर्म पर 2017 के पहले की अवधि का 25 लाख से अधिक का वैट बकाया था। नोटिस देने के बाद भी बकाया जमा नहीं किया। इसके बाद पनकी स्थित फैक्टरी कुर्क की गई। सहायक आयुक्त सोमांक चौहान ने बताया कि करदाता को बकाया राशि जमा करने के लिए एक महीने का अंतिम समय भी दिया गया है। भुगतान नहीं किया, तो कुर्क संपत्ति को नीलाम कर बकाया वसूली की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed