फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Professor's health deteriorated, wife accused of mixing poison in tea, hospitalized

कानपुर: प्रोफेसर की तबीयत बिगड़ी, पत्नी पर चाय में जहर मिला कर देने का आरोप, अस्पताल में भर्ती

Mon, 09 Aug 2021 03:13 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 09 Aug 2021 03:13 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Professor's health deteriorated, wife accused of mixing poison in tea, hospitalized
poision
कानपुर के कल्याणपुर गौतम विहार में रहने वाले डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर की रविवार देर रात अचानक तबियत खराब होने पर दोस्त ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने अपनी ही पत्नी पर चाय में जहर मिला कर देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


इलाके में रहने वाले पीड़ित कानपुर देहात के रूरा स्थित डिग्री कॉलेज में प्रोफेसर हैं। उन्होंने बताया कि सितंबर 2017 को उनकी शादी फतेहपुर के शकुन नगर सिविल लाइन निवासी महिला से हुई थी। शादी के एक वर्ष बाद सितंबर 2018 को पत्नी अपने भाई व मां के साथ मिलकर उनकी मां से मारपीट की और उनके सारे गहने उठा ले गई थी।
विज्ञापन


इसपर उन्होंने पत्नी व ससुरालीजनों पर घरेलू हिंसा और चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद से पत्नी आरती मायके में रह रही थी। 20 जुलाई 2021 को पत्नी पुलिस की मदद से वापस घर में आकर रहने लगी।  रविवार को वह मां को अरौल में रहने वाली मौसी के घर पर छोड़ने गया था। देर रात घर लौटे तो पत्नी चाय बनाकर ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चाय पीने के कुछ देर बाद ही उसकी हालत बिगड़ने लगी। उन्होंने अपने दोस्त को फोन करके बुला लिया, जो उन्हें हैलट ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद निखिल की हालत सामान्य बताई जा रही है। होश आने पर उन्होंने अपनी पत्नी पर ही चाय में जहर मिला कर पिलाने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed