फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Prime Minister may also lay the foundation of Mega Leather Cluster

कानपुर: प्रधानमंत्री मेगा लेदर क्लस्टर की भी रख सकते हैं नींव, रमईपुर में 235 एकड़ में प्रस्तावित है क्लस्टर

Wed, 08 Dec 2021 05:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 08 Dec 2021 05:59 PM IST
सार

क्लस्टर बनने से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर दो लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। पिछले साल दिसंबर में सरकार ने क्लस्टर की मंजूरी दी थी। मेगा लेदर क्लस्टर बनने से चमड़ा कारोबार को नई ऊंचाइयां मिलेंगी। यहां करीब छह हजार करोड़ का निवेश होना है।
 

विज्ञापन
Kanpur: Prime Minister may also lay the foundation of Mega Leather Cluster
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

कानपुर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रमईपुर में बनने वाले मेगा लेदर क्लस्टर की भी नींव रख सकते हैं। क्लस्टर के लिए भूमि स्थानांतरण की प्रक्रिया संबंधी अंतिम अड़चन भी दूर कर ली गई है। प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है।
विज्ञापन


क्लस्टर बनने से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर दो लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। पिछले साल दिसंबर में सरकार ने क्लस्टर की मंजूरी दी थी। मेगा लेदर क्लस्टर बनने से चमड़ा कारोबार को नई ऊंचाइयां मिलेंगी। यहां करीब छह हजार करोड़ का निवेश होना है।
विज्ञापन


क्लस्टर में जूते, सैडलरी के अलावा अन्य चमड़ा उत्पादों की फ्लैटेड इकाइयों समेत 175 टेनरियों की स्थापना की जानी है। इनसे 13 हजार करोड़ का सालाना उत्पादन होगा। आठ साल पुराने इस प्रोजेक्ट के शुरू होने से चमड़ा उद्योग में स्थायित्व आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदूषण की समस्या खत्म होगी। टेनरियों की बंदी जैसी समस्या का समाधान होगा। 235 एकड़ के इस प्रोजेक्ट में 55 एकड़ में टेनरियां, 30 फीसदी जमीन पर ग्रीन बेल्ट होगी। 20 एमएलडी क्षमता वाला ट्रीटमेंट प्लांट भी लगाया जाएगा। इसके अलावा प्रदर्शनी हॉल, कॉमन फैसिलिटी सेंटर जैसी सुविधाएं भी होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed