{"_id":"60d8a29b8070b376536ccf3a","slug":"kanpur-president-s-convoy-strayed-from-the-route-stuck-in-jam-gave-way-to-ambulance","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: रूट से भटका राष्ट्रपति का काफिला, जाम में फंसे, अफसरों के हाथ-पांव फूले, एंबुलेंस को दिया रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: रूट से भटका राष्ट्रपति का काफिला, जाम में फंसे, अफसरों के हाथ-पांव फूले, एंबुलेंस को दिया रास्ता
Sun, 27 Jun 2021 09:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 27 Jun 2021 09:41 PM IST
सार
कानपुर देहात से लौटते समय राष्ट्रपति भी कानपुर के ट्रैफिक जाम में फंस गए। राष्ट्रपति के जाम में फंसते ही अधिकारियों के अफसरों के फूले हाथ पांव फूल गए। आनन फानन में जगह बनाकर राष्ट्रपति के काफिले को वहां से निकाला गया।
विज्ञापन
जाम में फंसी एंबुलेंस
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर शहर के बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था का कड़वा अनुभव राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भी मिला। कानपुर देहात से वापस लौटने के बाद रविवार शाम जब उनका काफिला सिविल एरोड्रम से सर्किट हाउस रवाना हुआ तो ट्रैफिक पुलिस की चूक से गलत दिशा में चला गया। ये देख पुलिस अफसरों के हाथ पैर फूल गए। आनन-फानन में आगे का रास्ता खुलवाया गया लेकिन इसमें कुछ समय लग गया।
इस दौरान राष्ट्रपति को भी जाम का सामना करना पड़ा। राष्ट्रपति के काफिले को पुलिसकर्मी बमुश्किल वहां से निकला सके। कानपुर देहात से राष्ट्रपति हेलकॉप्टर से सिविल एरोड्रम पहुंचे। यहां से उनकी फ्लीट सर्किट हाउस के लिए रवाना हुई। कैंट में 10 नंबर कैंटीन चौराहे के पास से फ्लीट को एयरफोर्स अस्पताल की ओर होते हुए सर्किट हाउस पहुंचना था लेकिन ट्रैफिक कंट्रोल करने वालों से बड़ी चूक हुई।
इस वजह से राष्ट्रपति का काफिला पंडित होटल की तरफ चला गया। जब पुलिस अफसरों ने इसको समझा तब तक देर हो चुकी थी। आनन-फानन में फ्लीट को छावनी थाने के सामने से सर्किट हाउस की तरफ रवाना किया गया। चूंकि यहां पर राष्ट्रपति के काफिले की वजह से ट्रैफिक को रोका गया तो उसी ट्रैफिक में ये काफिला भी फंस गया। पुलिस ने आनन-फानन में किसी तरह से ट्रैफिक को वहां से आगे बढ़ाया। तब जाकर राष्ट्रपति का काफिला यहां से बाहर निकल पाया। कुछ देर के लिए पूरा काफिला जाम में फंसा रहा।

आखिर बड़े अफसरों की कब तय होगी जिम्मेदारी
राष्ट्रपति के आगमन पर गोविंद नगर पुल का ट्रैफिक तय समय से करीब बीस मिनट अधिक रोका गया था। जिसमें आईआईए की महिला विंग अध्यक्ष वंदना मिश्रा की जाम में फंसकर मौत हो गई थी। अफसरों ने उनके परिवार से माफी मांगी थी और राष्ट्रपति ने दुख जताया था। इसके बावजूद पुलिस अफसर नहीं चेते। उस मामले में एक दरोगा व तीन सिपाहियों पर कार्रवाई की गई। सवाल है कि आखिर बड़े जिम्मेदारों पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई। इंस्पेक्टर, एसीपी, एडसीपी, डीसीपी आदि अफसर क्या कर रहे थे। उनकी कोई जिम्मेदारी है या नहीं।
राष्ट्रपति का काफिला रोक...एंबुलेंस को दिया रास्ता
राष्ट्रपति का काफिला जब गलत रास्ते में चला गया तो जाम लग गया। इसमें एक एंबुलेंस भी फंस गई। ये देख सुरक्षाकर्मियों और पुलिस ने सूझबूझ दिखाई। तत्काल काफिले को रोक दिया और एंबुलेंस को जाम खुलवाकर वहां से रवाना किया। एंबुलेंस जाम से निकलवाने में पुलिस व ट्रैफिक पुलिस ने जरूर सूझबूझ दिखाई। मगर राष्ट्रपति का काफिला गलत रूट पर गया ये ट्रैफिक कंट्रोल की बड़ी चूक है। हालांकि अफसर गलत रूट पर काफिला जाने की बात से इंकार कर रहे हैं।