{"_id":"61d6c3cfa19b441e1b270f38","slug":"kanpur-preparing-to-impose-nsa-on-former-sp-leader-case-of-plotting-violence-in-pm-s-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: पूर्व सपा नेता पर एनएसए लगाने की तैयारी, पीएम की रैली में हिंसा की साजिश रचने का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: पूर्व सपा नेता पर एनएसए लगाने की तैयारी, पीएम की रैली में हिंसा की साजिश रचने का मामला
Thu, 06 Jan 2022 03:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 06 Jan 2022 03:59 PM IST
विज्ञापन
पुतला फूंकते सपा समर्थक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री की रैली में हिंसा की साजिश रचने के मामले में मुख्य साजिशकर्ता पूर्व सपा नेता सचिन केसरवानी पर पुलिस गैंगस्टर के बाद एनएसए की कार्रवाई की तैयारी में। इसकी प्रक्रिया बुधवार को शुरू कर दी गई। जल्द ही कार्रवाई से संबंधित फाइल तैयार कर डीएम को भेजी जाएगी।
डीएम जब फाइल पर मुहर लगा देंगे तब आरोपी पर एनएसए लगा दिया जाएगा। नौबस्ता में 28 दिसंबर को प्रधानमंत्री की रैली के दौरान सपा के पांच नेताओं ने साथियों संग मिलकर हिंसा फैलाने की साजिश रची थी। पुलिस ने आठ आरोपियों को जेल भेजा था। मंगलवार को पुलिस ने सभी आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। सूत्रों के मुताबिक जल्द से जल्द पुलिस साजिश के मास्टर माइंड सचिन के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई कराएगी।
बता दें कि कानपुर में पीएम की रैली में हिंसा की साजिश रचने वाले सपा नेताओं ने पत्थरबाजी के लिए चार लोगों को भी बुुलाया था। सभी को एक-एक हजार रुपये दिए थे। घटना से पहले शराब भी पिलाई गई थी। उसके बाद कथित बवाल का वीडियो बनाकर वायरल किया था। पुलिस ने जांच में यह खुलासा किया था।