फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Prayagraj-Udhampur, Gwalior-Barauni will now run continuously

कानपुर: प्रयागराज-ऊधमपुर, ग्वालियर-बरौनी अब लगातार चलेंगी, अब रेलवे ने जारी किया आदेश

Thu, 18 Nov 2021 08:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 18 Nov 2021 08:45 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Prayagraj-Udhampur, Gwalior-Barauni will now run continuously
ट्रेन - फोटो : amar ujala
कानपुर रेलवे ने प्रयागराज-ऊधमपुर एक्सप्रेस और ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस को नियमित कर दिया है। अब ये ट्रेनें अगले आदेश तक लगातार चलती रहेंगी। अभी तक ये ट्रेनें मार्च तक चलनी थीं। 
विज्ञापन


उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि ट्रेन नंबर 04131 प्रयागराज ऊधमपुर एक्सप्रेस का नंबर बदलकर पहले की तरह 22431 कर दिया गया है। यह ट्रेन पहले 29 मार्च 2022 तक चलनी थी। इसी तरह ट्रेन नंबर 04132 ऊधमपुर-प्रयागराज एक्सप्रेस पहले 30 मार्च तक चलनी थी।
विज्ञापन


अब यह ट्रेन पुराने नंबर 22432 से नियमित चलेगी। इसी तरह 04185 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस 31 मार्च तक चलनी थी। अब ट्रेन नंबर 11123 से लगातार चलेगी। वापसी वाली ट्रेन 04186 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस पहले एक अप्रैल तक चलनी थी लेकिन पुराने नंबर 11124 से अब यह हमेशा चलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

बदले समय से चलेंगी महाबोधि समेत चार ट्रेनें
गाजियाबाद में फुटओवर ब्रिज के निर्माण की वजह से कानपुर सेंट्रल से गुजरने वाली कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। अलग-अलग स्टेशनों पर ट्रेनों के लेट छूटने की वजह से ट्रेनें अपने पूर्व निर्धारित समय से अलग-अलग समय पर आएंगी।

मसलन ट्रेन नंबर 12398 नई दिल्ली-गया महाबोधि एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन से 26 नवंबर को नई दिल्ली से 12:50 बजे के बजाय दोपहर 1:55 बजे चलेगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 12566 नई दिल्ली-दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 26 नवंबर को नई दिल्ली से दोपहर एक बजे के बजाय दोपहर 2:05 बजे चलेगी।

इसी तरह ट्रेन नंबर 12368 आनंद विहार-भागलपुर विक्रम शिला एक्सप्रेस 26 नवंबर को आनंद विहार से 55 मिनट की देरी से चलेगी। इससे इन ट्रेनों का कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर भी एक घंटे के करीब समय में बदलाव रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed