{"_id":"5b2be46e4f1c1b684d8b7a0a","slug":"kanpur-power-house-caught-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉवर हाउस में फिर लगी आग, बिजली व्यवस्था धड़ाम, शहर की 10 लाख की आबादी रही बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉवर हाउस में फिर लगी आग, बिजली व्यवस्था धड़ाम, शहर की 10 लाख की आबादी रही बेहाल
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 22 Jun 2018 06:44 AM IST
विज्ञापन
कृष्णा नगर सब स्टेशन में काम करते कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
कानपुरः शहर में बिजली संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है। पनकी पॉवर हाउस के पॉवर ट्रांसफार्मर में लगी आग से बेपटरी हुई बिजली सुधर नहीं पाई कि बुधवार देर रात पॉवर हाउस के करंट ट्रांसफार्मर (सीटी) में आग लग गई। इससे बार बार ट्रिप हो रहे 132 केवी आजाद नगर ट्रांसमिशन सबस्टेशन से बिजली आपूर्ति को और झटका लगा। दमकल की दो गाड़ियों ने ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके अलावा गुरुवार को शहर में 12 सबस्टेशनों से बिजली बाधित होने से गर्मी में दस लाख लोग बेहाल रहे। चमनगंज सबस्टेशन से जुड़े मुहल्लों की 80 हजार की आबादी को 36 घंटे में सिर्फ आठ घंटे ही बिजली मिली। बिजली न मिलने से इन इलाकों में पेयजल संकट भी गहरा गया।
20 से 25 फीट ऊंची लपटें उठीं
पनकी पॉवर हाउस में बुधवार देर रात डेढ़ बजे करंट ट्रांसफार्मर (सीटी) में धमाके के साथ आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि 20 से 25 फीट ऊंची आग की लपटें उठीं, जिसकी गर्मी से 300 से 400 मीटर दूर मकानों की छतों पर सो रहे लोग आंच से जाग गए। अर्मापुर इस्टेट और पनकी पॉवर प्लांट की दो दमकल गाड़ियों ने पहुंचकर ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एहतियात के तौर पर 132 केवी आजाद नगर और 220 केवी पनकी पॉवर हाउस से केस्को के 45 सबस्टेशनों की बिजली एक घंटे के लिए बंद की गई। अधीक्षण अभियंता आरके मिश्रा, एक्सईएन एचसी वर्मा समेत ट्रांसमिशन के अफसर रात भर वहां डेरा डाले रहे।
12 सबस्टेशनों से सप्लाई प्रभावित
शहर के 12 सबस्टेशनों से दस लाख शहरियों को बिजली नहीं मिल सकी। घंटों बिजली गुल होने से इन इलाकों में पेयजल संकट भी गहरा गया। चमनगंज में मंगलवार शाम पांच बजे से गुरुवार तड़के पांच बजे तक सिर्फ आठ घंटे ही बिजली आ सकी। मंगलवार और बुधवार को यहां लोगों ने बिना बिजली के रात गुजारी। गुरुवार को दिन में बार बार 33 केवी फीडर के ट्रिप होने से यहां की बिजली बंद रही। पनकी में दिन भर बिजली गुल रही। यहां पर बी ब्लाक सबस्टेशन में पांच एमवीए के पॉवर ट्रांसफार्मर को 10 एमवीए में बदलने की वजह से सुबह सुबह 8 बजे से देर रात तक बिजली बंद रखी गई।
विज्ञापन
विकास नगर फीडर से बिजली सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक गुल रही। यहां पर केबल बदलने के नाम पर शटडाउन लिया गया था। आनंदपुरी और बारादेवी की बिजली नौबस्ता ट्रांसमिशन के ट्रांसफार्मर के ओवरलोड होने से बंद कर दी गई। दोपहर तीन बजे से देर शाम तक बिजली बंद रही। नवीन नगर की बिजली टहनियों की छंटाई के नाम पर सुबह 10 बजे से दोपहर सवा तीन बजे तक गुल रही। कल्यानपुर, बिरहाना रोड, फूलबाग, ट्रांसपोर्ट नंबर, साइकिल मार्केट, चीना पार्क, माल रोड, आजाद नगर और दाल मंडी सबस्टेशन से गुरुवार को तीन से पांच घंटे तक बिजली बाधित रही।
‘अब केस्को में शटडाउन लेकर कोई काम नहीं कराया जाएगा। चाहे टहनियों की छंटाई का काम हो, नई केबल डालने या ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने का। सिर्फ फॉल्ट होने पर मरम्मत के नाम पर बिजली बंद होगी। बिजली संकट कम होने के बाद बाकी काम कराए जाएंगे।’
- आरएस यादव, निदेशक तकनीकी, केस्को
‘पनकी पॉवर हाउस में करंट ट्रांसफार्मर के फट जाने से आग लगी थी। रात में ही दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। शहर की बिजली इस कारण बहुत ज्यादा प्रभावित नहीं हुई।’ - आरके मिश्रा, अधीक्षण अभियंता, ट्रांसमिशन सबस्टेशन