{"_id":"64d9788fead1c2b2ec0e6ac5","slug":"kanpur-potato-worth-3-25-crores-of-700-farmers-wasted-in-cold-storage-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur : कोल्ड स्टोरेज में रखा 700 किसानों का सवा तीन करोड़ का आलू बर्बाद, प्रबंधन की लापरवाही पर घंटों हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur : कोल्ड स्टोरेज में रखा 700 किसानों का सवा तीन करोड़ का आलू बर्बाद, प्रबंधन की लापरवाही पर घंटों हंगामा
Mon, 14 Aug 2023 06:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 14 Aug 2023 06:13 AM IST
सार
जानकारी पर नाराज किसानों ने कोल्ड स्टोरेज प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगा करीब साढ़े चार घंटे तक हंगामा किया। कोल्ड स्टोरेज के मालिकों के मौके पर न आने पर किसान डीएम से शिकायत करने की बात कहकर लौट गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर...
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुंगीसापुर (कानपुर देहात) में अमौली गांव स्थित एक कोल्ड स्टोर में रखा करीब सात सौ किसानों का सवा तीन करोड़ रुपये का 55000 बोरी आलू खराब हो गया। जानकारी पर नाराज किसानों ने कोल्ड स्टोरेज प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगा करीब साढ़े चार घंटे तक हंगामा किया। कोल्ड स्टोरेज के मालिकों के मौके पर न आने पर किसान डीएम से शिकायत करने की बात कहकर लौट गए।
विज्ञापन
अमौली गांव स्थित कोल्ड स्टोर में करीब सात सौ किसानों ने इसी साल जनवरी में अपना आलू सुरक्षित रखा था। इसका 130 से 150 रुपये किराया प्रतिमाह दे रहे थे। कोल्ड स्टोरेज प्रबंधन ने आलू की सही तरीके से देखभाल नहीं की।
विज्ञापन
आलू की बोरियों को पलटा भी नहीं गया। इससे किसानों का 55000 बोरी आलू खराब हो गया। इसकी जानकारी पाकर किसान रविवार को कोल्ड स्टोरेज पहुंचे। प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाकर करीब साढ़े चार घंटे तक हंगामा किया।
विज्ञापन
किसान इसके मामले में डीएम नेहा जैन को सोमवार को ज्ञापन देने की बात कहकर किसान लौट गए। कोल्ड स्टोरेज के मैनेजर अशोक कुमार दीक्षित ने बताया की शुरुआती दौर में यहां बिजली का कनेक्शन न होने के कारण आलू खराब हुआ है।
कोल्ड स्टोरेज में रखा लगभग 90 से 95 प्रतिशत आलू बेकार हो गया, जो इस्तेमाल करने लायक नहीं है। मैनेजर ने बताया कि कोल्ड स्टोर में कई पार्टनर है। रविवार को बाजार के चलते किसान आलू लेने पहुंचे तो वह सड़ा मिला। सारी लाटों पर रखा माल सड़ने के साथ ही अंकुरित है। 1370 लाटों में 55000 बोरी आलू कोल्ड स्टोरेज में रखा है। इसकी बाजार में थोक भाव के आधार पर लगभग सवा तीन करोड़ रुपये की कीमत आंकी जा रही है।