फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Population became an obstacle in building the marginal dam the irrigation department team inspected

Kanpur: मार्जिनल बंधा बनाने में आबादी बनी अड़चन, सिंचाई विभाग की टीम ने किया निरीक्षण, आ रही है ये परेशानी

Sat, 19 Jul 2025 12:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 19 Jul 2025 12:01 PM IST
सार

Kanpur News: शुक्लागंज में नवीन गंगापुल से जाजमऊ गंगापुल तक मार्जिनल बंधा बनाने की योजना आबादी के बस जाने के कारण अटक गई है। इससे सिंचाई विभाग को अब निर्माण स्थल पर अंतिम निर्णय लेने में परेशानी आ रही है।

विज्ञापन
Kanpur Population became an obstacle in building the marginal dam the irrigation department team inspected
सिंचाई विभाग की टीम ने किया निरीक्षण - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के शुक्लागंज में नवीन गंगापुल से जाजमऊ गंगापुल तक शुक्लागंज छोर पर मार्जिनल बंधा बनाने को लेकर शुक्रवार को सिंचाई विभाग की चार सदस्यीय टीम ने रविदास नगर गंगा कटरी का निरीक्षण किया। विभाग के अधीक्षण अभियंता ओपी वर्मा ने बताया कि बंधा निर्माण स्थल पर आबादी बस गई है, ऐसे में कुछ अड़चने आ रही हैं। इसलिए एक-दो महीने बाद वह पुन: निरीक्षण कर अंतिम निर्णय लेंगे।

विज्ञापन

मालूम हो कि पूर्व विधायक रामकुमार ने फरवरी 2025 को विधानसभा में मार्जिनल बंधा बनाए जाने को लेकर याचिका डाली थी, ताकि बंधा बनने से गंगा नदी में कटान न हो सके और हजारों की आबादी को हर साल नुकसान न झेलना पड़े। इस संबंध में शुक्रवार दोपहर बाद शासन के निर्देश पर सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता ओपी वर्मा, अधिशासी अभियंता गगन कुमार, सहायक अभियंता अनुराग मिश्रा समेत चार सदस्यीय टीम रविदास नगर गंगा कटरी पहुंची और निरीक्षण किया।

विज्ञापन

नदी के आसपास की खाली जमीन कटान में बह गई
निरीक्षण के बाद अधीक्षण अभियंता ओपी वर्मा ने बताया कि फिलहाल बंधा स्थल के आस पास के क्षेत्र में काफी आबादी बस गई है। साथ ही नदी के आसपास की खाली जमीन कटान में बह गई है। ऐसे में अब आबादी को खाली कराकर बंधा बनाए जाने को लेकर अड़चन आ रही है। पुन: निरीक्षण के बाद इस पर विचार किया जाएगा कि प्रस्तावित मार्जिनल बंधा यहां बनेगा या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed