{"_id":"61994320c98b2111a77572e7","slug":"kanpur-pollution-was-six-times-the-normal-at-seven-places","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: सात स्थानों पर सामान्य से छह गुना रहा प्रदूषण, 300 के पार पहुंचा एक्यूआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: सात स्थानों पर सामान्य से छह गुना रहा प्रदूषण, 300 के पार पहुंचा एक्यूआई
Sun, 21 Nov 2021 12:19 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 21 Nov 2021 12:19 AM IST
सार
प्रदूषण की सामान्य स्थिति 0-50 एक्यूआई तक निर्धारित की गई है। आमतौर पर बारिश या बूंदाबांदी होने की स्थिति में प्रदूषण की मात्रा में कमी आती है लेकिन लगातार धुंध और बादल बने रहने से प्रदूषण घटने के बजाए बढ़ गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बादलों और बूंदाबांदी के बीच शनिवार को महानगर के अधिकांश स्थानों पर प्रदूषण की स्थिति ठीक नहीं रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और स्मार्ट सिटी के तहत जगह-जगह लगाए गए प्रदूषण मापक सेंसर से मिली रिपोर्ट के अनुसार कानपुर के सात स्थानों पर प्रदूषण की मात्रा 300 एक्यूआई से ऊपर रिकार्ड की गई।
बाकी जगहों पर भी प्रदूषण सामान्य से कई गुना अधिक रहा। प्रदूषण की सामान्य स्थिति 0-50 एक्यूआई तक निर्धारित की गई है। आमतौर पर बारिश या बूंदाबांदी होने की स्थिति में प्रदूषण की मात्रा में कमी आती है लेकिन लगातार धुंध और बादल बने रहने से प्रदूषण घटने के बजाए बढ़ गया।
घने बादल और धुंध होने की वजह से धूल और धुएं के प्रदूषित कण जमीन से ऊपर जाकर एक परत के रूप में जमा होते जा रहे हैं। धूप और तेज हवा होने से प्रदूषित कण आपस में चिपकने के बजाय बिखर जाते हैं, जिससे वातावरण बेहतर रहता है।

शहर के प्रमुख स्थानों पर प्रदूषण की स्थिति (एक्यूआई में)
जीटीरोड क्षेत्र - 373
आईआईटी तिराहा क्षेत्र- 358
घंटाघर क्षेत्र - 350
किदवई नगर के यशोदा नगर क्षेत्र - 347
ब्रह्मनगर चौराहा नेहरू नगर क्षेत्र - 342
भैरोघाट क्षेत्र- 323
एनएसआई कल्याणपुर क्षेत्र - 303
किदवई नगर क्षेत्र - 281
स्टील प्लांट तिराहा भौंती क्षेत्र - 253
रामादेवी चौराहा क्षेत्र - 221
दीप टाकीज चौराहा क्षेत्र - 201
बारा देवी क्षेत्र -183
ग्रीन पार्क क्षेत्र - 163
रावतपुर क्षेत्र - 129
गोल चौराहा क्षेत्र - 115