फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Politics, Ramesh Awasthi has assets worth Rs 5.29 crore, Alok Mishra has Rs 23.25 crore

Kanpur Politics: रमेश अवस्थी की 5.29 करोड़ की है संपत्ति, आलोक मिश्रा के पास 23.25 करोड़...चार मुकदमे हैं दर्ज

Sun, 21 Apr 2024 01:26 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 21 Apr 2024 01:26 PM IST
सार

Kanpur News: लोकसभा चुनाव में कानपुर सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी आलोक मिश्रा की संपत्ति भाजपा प्रत्याशी रमेश अवस्थी से ज्यादा हैं।

विज्ञापन
Kanpur Politics, Ramesh Awasthi has assets worth Rs 5.29 crore, Alok Mishra has Rs 23.25 crore
आलोक मिश्रा और रमेश अवस्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी रमेश अवस्थी नामांकन के दौरान जो शपथ पत्र दाखिल किया है, उसमें उन्होंने अपनी संपत्ति 5.29 करोड़ रुपये की बताई है। उन्होंने 61.48 लाख रुपये का लोन भी ले रखा है। अवस्थी ने तमिलनाडु से समाजशास्त्र से एमफिल की पढ़ाई की है। डीएवी कॉलेज से एलएलबी किया है।

विज्ञापन

शपथ पत्र में बताया कि इनके पास नकदी 38 हजार रुपये है। पत्नी का शपथ पत्र में कहीं जिक्र नहीं है। बैंक खाते में 27.82 लाख रुपये हैं। करीब 20 लाख रुपये का वाहन है। 15.36 लाख रुपये के जेवरात हैं। कृषि भूमि 1.20 करोड़ रुपये की है। उन्होंने अपनी आय का स्रोत किराया, ब्याज, कृषि बताया है। वर्तमान में इनकी सालाना आय 32.45 लाख रुपये है।

विज्ञापन

आलोक मिश्रा के पास 23.25 करोड़ रुपये की संपत्ति
गठबंधन के प्रत्याशी आलोक मिश्रा भाजपा प्रत्याशी रमेश अवस्थी से ज्यादा संपत्ति के मालिक हैं। रमेश अवस्थी 5.29 करोड़ संपत्ति के मालिक हैं, वहीं आलोक मिश्रा 23.25 करोड़ के। यही नहीं आलोक के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में चार मुकदमे भी दर्ज हैं।

विज्ञापन

एक रिवॉल्वर भी रखते हैं
नामांकन पत्र के साथ लगाए गए शपथपत्र के मुताबिक आलोक मिश्रा के पास एक लाख रुपये की नकदी है और पत्नी बंदना मिश्रा के पास 50 हजार रुपये हैं। आलोक के नाम एक रिवॉल्वर और 1047.51 ग्राम सोना है। पत्नी के पास 782.62 ग्राम सोना और 14.51 ग्राम हीरे के जेवरात हैं।

विज्ञापन

अलग-अलग धाराओं में दर्ज हैं मुकदमे
आलोक मिश्रा के पास कृषि भूमि नहीं है। तीन अलग-अलग स्थान पर बैरी अकबरपुर कछार, किदवईनगर, झकरा में आराजी का प्लाट है। इसके साथ आलोक के नाम एक फ्लैट आवासीय और पत्नी के नाम तीन फ्लैट हैं। बैंक का 27.24 लाख रुपये का बैंक ऋण भी है। आलोक पोस्ट ग्रेजुएट तक पढ़ाई की है। आलोक के खिलाफ काकादेव, गोविंदनगर, किदवईनगर, बरेली कोतवाली में अलग-अलग धाराओं में मुकदमा भी दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed