Kanpur Politics: सपा की बैठक में कांग्रेसी बोले, गठबंधन में एक और एक होते हैं ग्यारह, जानें और क्या कहा
Kanpur News: संचालक महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह यादव मिंटू ने चुनाव की तैयारी के संबंध में बताया। अन्य वक्ताओं ने कहा कि सपा और कांग्रेस के एकजुट होने से गठबंधन का परचम लहराएगा। इस मौके पर पांचों विधानसभा क्षेत्रों के 1607 बूथ तथा 342 मतदान केंद्रों के प्रभारी मौजूद रहे।
विस्तार
कानपुर में समाजवादी पार्टी की महानगर कार्यकारिणी के कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर आयोजित समारोह के बहाने सपा और कांग्रेस ने चुनावी मंत्रणा की। सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने गठबंधन को मजबूत करने का आश्वासन दिया, तो कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी ने कहा कि हम एक-एक दो नहीं हैं, बल्कि के एक-एक ग्यारह हैं।
इस मौके पर गठबंधन प्रत्याशी आलोक मिश्रा भी मौजूद रहे। नवीन मार्केट स्थित महानगर सपा कार्यालय में बुधवार दोपहर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर सपा और कांग्रेस दोनों दलों के कार्यकर्ताओं का जमावड़ा रहा। प्रकोष्ठों के पदाधिकारी भी बुलाए गए। कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव हाजी दिलशाद कुरैशी भी इस मौके पर मौजूद रहे।
उन्होंने सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों से बात की। कार्यक्रम के संचालक महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह यादव मिंटू ने चुनाव की तैयारी के संबंध में बताया। अन्य वक्ताओं ने कहा कि सपा और कांग्रेस के एकजुट होने से गठबंधन का परचम लहराएगा। इस मौके पर पांचों विधानसभा क्षेत्रों के 1607 बूथ तथा 342 मतदान केंद्रों के प्रभारी मौजूद रहे।
ये लोग मौजूद रहे
कार्यक्रम में विधायक अमिताभ बाजपेई, महानगर सपा के महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर, कांग्रेस के जावेद इदरीसी, इकबाल अहमद, इम्तियाज कुरैशी तथा पूर्व विधायक सतीश निगम और रामकुमार, हाजी अय्यूब आलम, नंदलाल जायसवाल, अपर्णा जैन, राम गोपाल पुरी, नीलम रोमिला सिंह, नितेंद्र यादव, कुलदीप यादव, आनंद शुक्ला, हाजी एहसान खान, अर्पित त्रिवेदी, शादाब आलम अरमान खान आदि रहे।
यह किया
- 45 पीडीए बैठक कर महिलाओं को जोड़ा।
- पांचों विधानसभा क्षेत्रों के 1607 बूथों पर पांच सदस्यीय टीम गठित।
- 342 मतदान केंद्रों पर सेक्टर जोनल प्रभारी तैयार।
- युवाओं की जनसंपर्क आचार संहिता टीम का सर्वेक्षण आरंभ।
- युवाओं की टीमें गठित, मतदान केंद्र से लेकर मंडी समिति तक ईवीएम पर नजर रखेंगी।