फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Policeman fell headfirst upon alighting from a bus and was declared dead at Hallet Hospital

कानपुर: बस से उतरते ही सिर के बल गिरा पुलिसकर्मी, अधिक रक्तस्राव होने से हुआ अचेत, हैलट अस्पताल में मृत घोषित

Thu, 01 Oct 2026 03:16 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 01 Oct 2026 03:16 PM IST
सार

Kanpur News: स्वरूप नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रावतपुर सब्जी मंडी के पास एक पुलिसकर्मी सरकारी कार्य से बस द्वारा रावतपुर जा रहे था। बस से उतरते समय अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण वे सीधे सिर के बल सड़क पर गिर पड़े। उन्हें तत्काल हैलट अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Kanpur Policeman fell headfirst upon alighting from a bus and was declared dead at Hallet Hospital
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में स्वरूपनगर थाना क्षेत्र के रावतपुर सब्जी मंडी में बृहस्पतिवार दोपहर बस से उतरते समय सिर के बल गिरने से गोविंद नगर थाने में तैनात पुलिसकर्मी अशोक कुमार यादव (52) की मौत हो गई। वह थाने के सरकारी काम से रावतपुर की ओर जा रहे थे। हादसे के बाद राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें गंभीर हालत में हैलट अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार अशोक कुमार यादव बस से रावतपुर सब्जी मंडी पहुंचे थे। बस से उतरते समय अचानक संतुलन बिगड़ने से वह सिर के बल सड़क पर गिर पड़े। सिर में गंभीर चोट लगने से रक्तस्राव होने लगा और वह अचेत हो गए। राहगीरों ने उन्हें सड़क पर पड़ा देखकर स्वरूप नगर पुलिस को सूचना दी। पुलिसकर्मियों ने उन्हें तत्काल हैलट पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन





तीन माह पहले गोविंद नगर थाने में हुआ था स्थानांतरण
अशोक कुमार यादव मूलरूप से जिला इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी के रहने वाले थे। परिवार में पत्नी मंजेश कुमारी और दो बेटियां प्रिया व अंजलि हैं। वह वर्तमान में कल्याणपुर के खुर्द इलाके में किराये के मकान में रह रहे थे। करीब तीन माह पहले उनका स्वरूप नगर थाने से गोविंद नगर थाने में स्थानांतरण हुआ था। स्वरूप नगर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed