{"_id":"689b7e543f7cb3d6cf081bc6","slug":"kanpur-police-raided-in-search-of-absconding-associates-of-avnish-dixit-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: अवनीश दीक्षित के फरार साथियों की तलाश में पुलिस ने दी दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: अवनीश दीक्षित के फरार साथियों की तलाश में पुलिस ने दी दबिश
Tue, 12 Aug 2025 11:25 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 12 Aug 2025 11:25 PM IST
सार
Kanpur News: 18 दिसंबर 2024 को कोतवाली में गैंगस्टर एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
अवनीश दीक्षित
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कमिश्नरी के इंटररेंज गैंग के सरगना अवनीश दीक्षित के फरार चल रहे साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने फिर से दबिश देनी शुरू कर दी है। मंगलवार को किदवईनगर के एच टू ब्लाॅक निवासी अजीत यादव, चकेरी के मंगला विहार निवासी अमन तिवारी, यशोदानगर के अधिवक्ता मोहित बाजपेई व ग्वालटोली में अभिनव शुक्ला के घरों पर रेलबाजार पुलिस ने दबिश दी। आरोपियों के न मिलने पुलिस पूछताछ कर लौट गई।
18 दिसंबर 2024 को किदवईनगर एच ब्लाॅक निवासी अवनीश दीक्षित, झांसी के नवाबाद के झोकनबाग निवासी हरेंद्र मसीह, राहुल वर्मा, मौरिस एरियल, कमला एरियल, अभिषेक एरियल, अर्पण एरियल, जीतेश झा, संदीप शुक्ला, विक्की चार्ल्स, अली अब्बास, जितेंद्र शुक्ला, विवेक पांडेय, मनोज यादव, मो. वसीम, अखलाख अहमद के खिलाफ तत्कालीन कोतवाली इंस्पेक्टर संतोष शुक्ला ने गैंगस्टर एक्ट की एफआईआर दर्ज की थी जिसकी विवेचना रेलबाजार थाना प्रभारी बहादुर सिंह कर रहे हैं।
थाना प्रभारी के अनुसार, उन्होंने विवेचना के दौरान 10 नए और नाम जोड़े हैं। इनमें चकेरी के मंगला विहार निवासी कथित पत्रकार अमन तिवारी, बिरहाना रोड के अभिनव शुक्ला, राहुल बाजपेई, मोती मोहाल निवासी रमन गुप्ता, कारवालो नगर के नितिन दीक्षित, हालसी रोड निवासी जितेंद्र यादव, विनोद यादव और विजेंद्र यादव, यशोदानगर निवासी मोहित बाजपेई, किदवईनगर के अजीत सिंह यादव शामिल हैं। इनमें राहुल बाजपेई, रमन गुप्ता, जितेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। नितिन दीक्षित को हाईकोर्ट से राहत मिल गई है। डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमों को लगाया गया है। आरोपियों के घर समेत सभी संभावित ठिकानों पर तलाश कराई जा रही है। अब तक कोई हाथ नहीं लगा है। जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।