फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Police picked up three more close friends of MLA Irfan

Kanpur: विधायक इरफान के तीन और करीबियों को पुलिस ने उठाया, प्लॉट में आगजनी में शामिल होने का है आरोप

Wed, 21 Dec 2022 12:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 21 Dec 2022 12:00 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Police picked up three more close friends of MLA Irfan
इरफान सोलंकी - फोटो : अमर उजाला

प्लॉट में आगजनी के मामले में पुलिस ने सपा विधायक इरफान सोलंकी के तीन और करीबियों को उठाया है। पुलिस का दावा है कि ये तीनों आगजनी के वक्त विधायक और उनके गुर्गों के साथ मौजूद थे। पुलिस जल्द ही आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी। जेसीपी आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि 8 नवंबर को जाजमऊ में नजीर फातिमा के प्लॉट पर आगजनी के मामले में पुलिस ने सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई को जेल भेजा गया था।

विज्ञापन


आगजनी के वक्त विधायक के 18 करीबियों के रहने की जानकारी मिली थी। पुलिस इस मामले में सपा नेत्री नूरी शौकत के पिता शौकत अली, हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद शरीफ और इजराइल आटा वाला को जेल भेज चुकी है, 15 अन्य की पहचान कर ली गई है। इन्हीं चिह्नितों में तीन को पुलिस ने उठाया है। इसके अलावा डीटू गैंग के एजाजुद्दीन उर्फ सबलू, पूर्व पार्षद मुर्सलीन खान उर्फ भोलू, हिस्ट्रीशीटर महबूब कुरैशी उर्फ कल्लू, महताब कुरैशी, बटाऊ यादव, साहिबे आलम उर्फ दाढ़ी शाह की तलाश है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed