{"_id":"5d24e4ad8ebc3e6cc8024e0e","slug":"kanpur-police-opened-vishnupuri-robbery-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विष्णुपुरी लूटकांड: सोसाइटी के नौकर ने रची साजिश, बच्चों ने की थी रेकी, सीसीटीवी-सर्विलांस से खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विष्णुपुरी लूटकांड: सोसाइटी के नौकर ने रची साजिश, बच्चों ने की थी रेकी, सीसीटीवी-सर्विलांस से खुलासा
Wed, 10 Jul 2019 12:32 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 10 Jul 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
विष्णुपुरी लूट कांड में गिरफ्तार हुई आरोपी महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में एकता पथ सोसाइटी विष्णुपुरी में डॉक्टर अनुराग मित्तल की पत्नी व यूपीसीए के निदेशक एसके अग्रवाल की बेटी अनीता मित्तल को बंधक बनाकर की गई लूट का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने दो किशोर, तीन सगी बहनों समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
सरगना व उसकी मां समेत चार आरोपी फरार हैं। पुलिस ने लूटी गई कार, तिजोरी, नकदी, जेवरात, नेपाल व सिंगापुर की करेंसी भी बरामद की है। लूट की साजिश नवाबगंज के पप्पू ने इलाके के दोस्त अभिषेक के साथ रची थी। पप्पू सोसाइटी में नौकरी करता था। लूट करने अभिषेक अंदर गया था।

दो किशोर और तीन बहनों समेत छह हत्थे चढ़े, घर में घुसने वाला सरगना और मां फरार
एसपी पश्चिम संजीव सुमन ने बताया कि ज्यौरा नवाबगंज निवासी पप्पू एकता पथ सोसाइटी के कई बंगलों में नौकरी कर चुका है। वह कारों की साफ-सफाई का काम करता था। पप्पू ने अपने इलाकाई दोस्त अभिषेक व उसकी बहनों दीपिका, प्रियंका और मन्नू (निवासी मल्लावां हरदोई) के साथ मिलकर अनीता मित्तल के घर को लूटने की साजिश रची थी। एसपी के मुताबिक पप्पू ने नाबालिग भतीजे और मन्नू ने नाबालिग बेटे से अनीता के घर की रेकी करवाई। इसके बाद अभिषेक ने वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस के मुताबिक लूट के बाद अभिषेक, पप्पू के साथ हरदोई निवासी बड़ी बहन नीलिमा के घर गया था। दोनों को वहां से भगा दिया गया था। इसके बाद उसने अपनी मां सावित्री और मुबारकपुर टीला कन्नौज निवासी मन्नू की ननद गंगा के घर लूट की रकम, जेवरात आदि सामान ठिकाने लगाया। वहीं, कन्नौज के एमडी टोला निवासी श्याम बाबू की दुकान पर जेवरात बेंचे। फिर कार को बांगरमऊ उन्नाव ले जाकर हाईवे किनारे खड़ी कर फरार हो गया था। पुलिस अब अभिषेक, उसकी मां सावित्री, गंगा और सराफ श्याम बाबू की तलाश कर रही है।

इसलिए अनीता के घर को बनाया निशाना, कार तिजोरी नगदी और विदेशी करेंसी बरामद
एसपी ने बताया कि पप्पू को अनीता के घर के बारे में जानकारी थी। वहीं आरोपी प्रियंका, दीपिका और मन्नू भी सोसाइटी में काम कर चुकी हैं। ऐसे में उन्हें भी अनीता के बारे में काफी कुछ पता था। इसलिए उन्होंने उनके घर को निशाना बनाया।
यह है पूरी घटना
अनीता मित्तल विष्णुपरी में एकता पथ सोसाइटी स्थित अपने घर में अकेली रहती हैं। 21 जून की रात को घर में घुसे बदमाश ने उनको बंधक बनाकर पीटा था। फिर नकदी, जेवरात, तिजोरी और कार लेकर फरार हो गया था। सीसीटीवी कैमरे में अभिषेक कैद हो गया था। इसके बाद अनीता के यहां से लूटा गया मोबाइल का इस्तेमाल करने पर सर्विलांस की मदद से पकड़ में आ गया।