{"_id":"6b09ca978d231c3e080aa951","slug":"kanpur-police-encounter-with-accused-in-e-auto-driver-s-murder-suspect-arrested-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: ई-ऑटो चालक की हत्या के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: ई-ऑटो चालक की हत्या के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, गिरफ्तार
Fri, 27 Nov 2026 11:54 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Fri, 27 Nov 2026 11:54 PM IST
सार
आरोपी ने 12 नवंबर की रात ई-ऑटो की चालक की हत्या कर टटियन झनाका में शव फेंका था।
विज्ञापन
हत्यारोपी राज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चकेरी पुलिस ने ई-ऑटो चालक बृजनंदन यादव के हत्यारोपी राज को शुक्रवार रात चकेरी मोड़ पर मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस पर दो बार गोली चलाई। जवाबी गोलीबारी में राज के बाएं पैर में गोली लगी। पुलिस 15 दिन से उसकी तलाश कर रही थी। ज्यादा पेग बनाने के विवाद में ऑटो चालक की हत्या की थी।
बिठूर निवासी बृजनंदन यादव की हत्या 12 नवंबर की रात हुई थी और शव टटियन झनाका में मिला था। पुलिस पूछताछ में आरोपी राज ने बताया कि रामादेवी के ठेके पर बृजनंदन से मुलाकात के बाद दोनों ने टटियन झनाका गांव के मैदान में शराब पी। ज्यादा पेग बनाने को लेकर हुए विवाद में पत्थर और ईंटों से कूंचकर बृजनंदन की हत्या कर दी। एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह ने बताया कि आरोपी के पास से मृतक का ई-ऑटो, एक तमंचा, एक कारतूस और 104 रुपये मिले हैं। आरोपी राज ने कांशीराम अस्पताल ने कहा कि उसका हत्या करने का इरादा नहीं था। उससे गलती हो गई है। यह कहते हुए वह फफक कर रो पड़ा। पुलिस ने बताया कि राज के खिलाफ हत्या के दो, चोरी का एक मामला साढ़ थाने में दर्ज है। पुलिस के मुताबिक आरोपी राज का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।