फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Police commissioner gave an ultimatum to all thePolice commissioner

Kanpur: पुलिस कमिश्नर ने सभी थानेदारों को दिया अल्टीमेटम, कहा- तीन दिन में दिखे असर नहीं तो समझो लाइनहाजिर हुए

Sat, 17 May 2025 11:54 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 17 May 2025 11:54 AM IST
सार

Kanpur News: माफिया संग पुलिस, वकील, पत्रकारों के गठजोड़ की शिकायत पर पुलिस कमिश्नर नाराज हुए। पुलिस कमिश्नर ने ऑनलाइन ब्रीफिंग कर सभी थानेदारों को तीन दिन का अल्टीमेट दिया।

विज्ञापन
Kanpur: Police commissioner gave an ultimatum to all thePolice commissioner
पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीन दिन में असर दिखाई देना चाहिए, नहीं तो समझो लाइन हाजिर हो गए हो। माफिया, गैंगस्टर और अपराधियों के साथ गठजोड़ व उनको सहयोग देने की रोजाना शिकायतें आ रही हैं। कार्रवाई के परिणाम नहीं मिलने पर सभी को नाप दूंगा। यह अल्टीमेटम पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने शुक्रवार को ऑनलाइन ब्रीफिंग के दौरान सभी थानेदारों को दिया। उन्होंने कहा कि सबकी रिपोर्ट उनके पास पहुंच रही है। कौन क्या करता है और क्या नहीं, इसकी जानकारी है।
विज्ञापन


हर दिन काफी संख्या में जमीन पर कब्जे की शिकायतें आ रही हैं। वादी एक जगह से दूसरी जगह परेशान हो रहे हैं। पुलिस आयुक्त की क्लास के बाद शुक्रवार देर रात तक थानेदार जमीन से जुड़े मामलों की जांच में जुट गए। कई भूमाफिया की कुंडली खंगाली गई।
विज्ञापन


शहर में जमीनों पर कब्जा करने वाले कई गैंग सक्रिय हैं। इनके वकील, पत्रकार और पुलिस से गठजोड़ को लेकर कई शिकायतें अफसरों तक पहुंच रही हैं। कमिश्नर ने थानेदारों से कहा कि अगर किसी के भी क्षेत्र से जमीन पर कब्जे की शिकायत मिली तो सीधे कार्रवाई होगी। इस दौरान पुलिस कमिश्नर का लहजा सख्त था। उन्होंने संकेतों में कहा कि परिणाम नहीं मिला तो थानेदारी भी नहीं रहेगी। एक साथ सभी थानेदारों को हटा दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमिश्नरेट के सभी थानेदारों को चेतावनी दी गई है। भूमाफियाओं से अगर सांठगांठ के साक्ष्य मिले तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। - अखिल कुमार, पुलिस कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed