{"_id":"68fa5e6451e93e9f020525e0","slug":"kanpur-police-arrest-hotel-operator-for-misdeed-after-holding-her-hostage-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: होटल संचालक पर बंधक बनाकर दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: होटल संचालक पर बंधक बनाकर दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Thu, 23 Oct 2025 10:28 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 23 Oct 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
कोयलानगर स्थित एक होटल में काम करने वाली युवती ने होटल संचालक पर बंधक बनाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज आरोपी होटल संचालक को गिरफ्तार कर लिया। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, चकेरी निवासी 21 वर्षीय युवती के मुताबिक वह एक साल से कोयलानगर स्थित होटल ट्विंकल गैलेक्सी में काम करती है।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि होटल संचालक मनोज कुमार पटेल ने कुछ समय पहले प्रेम का प्रस्ताव रखा था जिसको मना कर दिया था। बुधवार की देर रात को वह होटल में थी। तभी संचालक मनोज जबरन खींचकर कमरे में ले गया और हाथ पैर बांधकर दुष्कर्म किया। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपी को गुरुवार को पीएसी मोड़ बाईपास से गिरफ्तार कर लिया। वर्ष 2020 में भी एक युवक को धमकाने और गाली गलौज करने में आरोपी जेल जा चुका है।
विज्ञापन