फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Pneumonia patient dies, two more dengue infected found, take precautions

Kanpur: निमोनिया रोगी की मौत, डेंगू के दो संक्रमित और मिले, बरतें एहतियात

Thu, 10 Oct 2024 08:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 10 Oct 2024 08:32 PM IST
सार

कानपुर में डेंगू संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। गुरुवार को डेंगू के दो संक्रमित और मिले। वहीं हाई ग्रेड फीवर के 10 रोगियों के सैंपल डेंगू जांच के लिए भेजे गए हैं।

विज्ञापन
Kanpur: Pneumonia patient dies, two more dengue infected found, take precautions
डेंगू का कहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाई ग्रेड फीवर के बाद निमोनिया से एक रोगी की मौत हो गई। एक बच्चा समेत दो में डेंगू की पुष्टि हुई है। बुखार के पांच रोगी गंभीर हालत में हैलट इमरजेंसी में भर्ती किए गए। ओपीडी में आए जिन बुखार के रोगियों में डेंगू जैसे लक्षण मिले, उनके सैंपल माइक्रोबायोलॉजी विभाग जांच के लिए भेजे गए। डॉक्टरों का कहना है कि हाई ग्रेड फीवर में पैरासीटामाल असर नहीं कर रही है। बुखार रोगी खुद से एस्प्रिन जैसी दवाएं न लें, प्लेटलेट्स कम होने से ब्लीडिंग हो सकती है।
विज्ञापन


हाई ग्रेड फीवर के बाद फजलगंज के रहने वाले जय किशन (55) की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि बुखार आने के बाद क्षेत्र के डॉक्टर ने एक्सरे कराया था। उसने निमोनिया बताया और दवा दी। गुरुवार दोपहर हालत बिगड़ गई तो हैलट ले जाने लगे लेकिन मौत हो गई। हाई ग्रेड फीवर के 10 रोगियों के सैंपल डेंगू जांच के लिए भेजे गए हैं। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के संचारी रोग अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. बीपी प्रियदर्शी ने बताया कि ए-टिपिकल वायरल संक्रमण के रोगियों में लक्षण हैं।
विज्ञापन

हाई ग्रेड फीवर में सामान्य पैरासीटामाल टेबलेट काम नहीं कर रही। ऐसे रोगियों को इंजेक्शन देना पड़ा रहा है। इसके साथ ही डोज बढ़ा दी जाती है। डॉक्टरों का कहना है कि बहुत से लोग दर्द में खुद से एस्प्रिन टेबलेट घोल कर पी लेते हैं। इससे खून पतला होता है। वायरल संक्रमण में वैसे ही प्लेटलेट्स घटती हैं। इससे शरीर में खून का रिसाव हो सकता है। कई रोगी इमरजेंसी में खून के रिसाव के भी आए, उनके स्टूल में ब्ल़ड आ रहा था।

 

बुखार रोगी में ये लक्षण हों तो तुरंत पहुंचें अस्पताल
- उल्टी-दस्त न रुके
- नाक, मुंह, पाखाना और पेशाब से खून आ रहा हो
- रोगी को बेहोशी आ जाए
- ऊपर वाला ब्लड प्रेशर 90 के नीचे आ जाए
- तेज बुखार के साथ शरीर में दाने और लाल चकत्ते पड़ जाएं
- घबराहट हो, पसीना और चक्कर आए
- सांस फूले और नब्ज बहुत तेज चलने लगे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed