फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur PNB bank employees demonstrated in support of their demands said will go on strike on the 7th

Kanpur: मांगों के समर्थन में पीएनबी बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन, बोले- सात को करेंगे हड़ताल…कही ये बात

Fri, 20 Jun 2025 07:49 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 20 Jun 2025 07:49 PM IST
सार

Kanpur News: बैंक कर्मियों ने बताया कि आरबीआई की गाइड लाइन है कि वरिष्ठ नागरिक के लिए अलग से काउंटर हो। इसी तरह खराब और कटे-फटे नोट को बदलने के लिए अलग कांउटर के साथ ही हेल्प डेस्क की व्यवस्था की जानी चाहिए, लेकिन इनका पालन नहीं हो पा रहा है।

विज्ञापन
Kanpur PNB bank employees demonstrated in support of their demands said will go on strike on the 7th
पीएनबी बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में पंजाब नेशनल बैंक प्रोग्रेसिव इंप्लाइज एसोसिएशन के बैनर तले मांगों के समर्थन में बैंक कर्मियों ने बिरहाना रोड स्थित मंडल कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इसमें बैंक प्रबंधन की ओर लगातार एकतरफा और मनमाने तरीके से नये-नये फरमान जारी किए जाने का विरोध जताया गया। कहा गया कि सात जुलाई को हड़ताल की जाएगी।

विज्ञापन

प्रदेश के चेयरमैन संजय त्रिवेदी ने बताया कि हाजिरी के लिए मोबाइल ऐप, ग्राहक मूल्यांकन क्यूआर कोड के जरिये करने के साथ ही जमा एवं विपणन विभाग द्वारा कर्मचारियों को (जमा व रिटेल लोन) योजना में शामिल किया जा रहा है। उन्हें लक्ष्य दिया जा रहा है। ये सब श्रम नियमों का उल्लंघन है। एक तरफ प्रबंधन क्षेत्रीय श्रमायुक्त लखनऊ (केंद्रीय) के सामने आश्वासन देता है।

विज्ञापन

Kanpur PNB bank employees demonstrated in support of their demands said will go on strike on the 7th
पीएनबी बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन - फोटो : amar ujala

स्टॉफ की कमी से ग्राहक सेवा प्रभावित
वहीं, दूसरी ओर दबाव बनाया जाता है। बैंकों में स्टॉफ की कमी बढ़ती ही जा रही है, जिससे ग्राहक सेवा प्रभावित है। सहायक महामंत्री मोहम्मद फाजिल ने बताया कि आरबीआई की गाइड लाइन है कि वरिष्ठ नागरिक के लिए अलग से काउंटर हो। इसी तरह खराब और कटे-फटे नोट को बदलने के लिए अलग कांउटर के साथ ही हेल्प डेस्क की व्यवस्था की जानी चाहिए, लेकिन इनका पालन नहीं हो पा रहा है।

विज्ञापन

Kanpur PNB bank employees demonstrated in support of their demands said will go on strike on the 7th
पीएनबी बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन - फोटो : amar ujala

उप मुख्य श्रमायुक्त (केंद्रीय) को दिया गया है नोटिस
अधिकारियों को मोबाइल फोन और खर्चा दिया जा रहा है। इन सभी मामलों के समर्थन में सात जुलाई को हड़ताल की जाएगी। हड़ताल का नोटिस उप मुख्य श्रमायुक्त (केंद्रीय) कानपुर के समक्ष दाखिल कर दिया गया है। इस मौके पर अरविंद कुशवाहा, यूसी गुप्ता, पुरेंद्र शुक्ला, जीत नारायण, उपेंद्र कुशवाहा ,उपेंद्र कुमार ,हरिओम पाल,देवराज ,अमित कुमार,श्याम मिश्रा ,राज कुमार आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed