फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Piles of garbage in Sarsaul block villagers said neither any sanitation worker comes nor any officer

Kanpur: सरसौल ब्लॉक में गंदगी का अंबार, ग्रामीण बोले- न कोई सफाईकर्मी आता है…न कोई अधिकारी, ये है मांग

Sun, 06 Jul 2025 01:03 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 06 Jul 2025 01:03 PM IST
सार

Kanpur News: सरसौल ब्लॉक में फैली गंदगी स्वच्छ भारत अभियान को चुनौती दिखाई पड़ती है। ग्रामीणों का कहना है कि न कोई सफाईकर्मी आता है और न कोई अधिकारी।

विज्ञापन
Kanpur Piles of garbage in Sarsaul block villagers said neither any sanitation worker comes nor any officer
सरसौल ब्लॉक में गंदगी का अंबार - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर का सरसौल ब्लॉक प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ भारत मिशन की हकीकत पर पलीता लगाने का उदाहरण है। सरसौल ब्लॉक के कुछ गांव जैसे तिलशहरी, बांबी, तुसौरा मंधना आदि के निवासी गंदगी, जलभराव और मच्छरों के आतंक के बीच नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं।

विज्ञापन

गौशाला कटरी के निवासी बताते हैं कि उनके घरों के सामने कीचड़ और गंदे पानी का जमाव महीनों से बना हुआ है। नालियों का अभाव और जल निकासी की कोई व्यवस्था न होने से गंदा पानी सड़कों पर बहता है, जिससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। डेंगू, मलेरिया और त्वचा रोग जैसी बीमारियों का खतरा हर घर में मंडरा रहा है।

विज्ञापन

Kanpur Piles of garbage in Sarsaul block villagers said neither any sanitation worker comes nor any officer
घर के सामने जलभराव - फोटो : amar ujala

ये है ग्रामीणों की व्यथा
तिलशहरी के ग्रामीण बताते है कि स्वच्छ भारत का सपना हमारे लिए सपना ही रह गया है। महिला सुशीला ने कहा कि यहां न कोई सफाईकर्मी आता है और न कोई अधिकारी। हम खुद ही झाड़ू लगाते हैं, लेकिन जलभराव की वजह से कुछ नहीं हो पाता।

विज्ञापन

Kanpur Piles of garbage in Sarsaul block villagers said neither any sanitation worker comes nor any officer
घरों के सामने फैली गंदगी - फोटो : amar ujala

विकास कार्य अधर में, प्रशासन मौन
गौशाला के ग्रामीण भोला निषाद, गजराज निषाद, शोभित आदि ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व मिट्टी की भराई कराई गई थी, लेकिन उसके बाद से कोई भी विकास कार्य नहीं हुआ। न सड़क बनी, न नाली, न ही कोई सफाई अभियान चला। अधिकारी और जनप्रतिनिधि सिर्फ चुनाव के समय दिखाई देते हैं।

विज्ञापन

Kanpur Piles of garbage in Sarsaul block villagers said neither any sanitation worker comes nor any officer
गंदगी पार कर जाते ग्रामीण - फोटो : amar ujala

ये हैं मुख्य समस्याएं

  • घरों के सामने जलभराव और कीचड़।
  • मच्छरों से बीमारियों का खतरा।
  • वर्षों से कोई विकास कार्य नहीं।
  • स्वच्छता अभियान की अनदेखी।

Kanpur Piles of garbage in Sarsaul block villagers said neither any sanitation worker comes nor any officer
कई जगह हमेशा भरा रहता है गंदा पानी - फोटो : amar ujala

स्वच्छता अभियान की साख पर सवाल
जहां एक ओर सरकार स्वच्छता को लेकर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। वहीं दूसरी ओर गौशाला जैसे मजरे आज भी बुनियादी सफाई सुविधाओं से वंचित हैं। यह न सिर्फ प्रशासनिक उदासीनता को उजागर करता है, बल्कि स्वच्छ भारत अभियान की साख पर भी सवाल खड़े करता है।

Kanpur Piles of garbage in Sarsaul block villagers said neither any sanitation worker comes nor any officer
गंदगी से अटा पड़ा तालाब - फोटो : amar ujala

ये हैं ग्रामीणों की मांग
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द गांव में सफाई अभियान चलाया जाए। जलनिकासी की व्यवस्था की जाए और सड़क व नाली निर्माण कराया जाए, ताकि वे भी स्वस्थ और स्वच्छ जीवन जी सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed