{"_id":"6371314d145c2526111be156","slug":"kanpur-photo-of-two-policeman-with-criminal-sandeep-pal-goes-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: जुआरी संदीप पाल के साथ दो दरोगाओं की फोटो वायरल, डीसीपी ने दिए जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: जुआरी संदीप पाल के साथ दो दरोगाओं की फोटो वायरल, डीसीपी ने दिए जांच के आदेश
Mon, 14 Nov 2022 09:02 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 14 Nov 2022 09:02 AM IST
विज्ञापन
जुआरी संदीप पाल के साथ दो दरोगाओं की फोटो वायरल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में पुलिस की छवि पर कुछ पुलिसकर्मी धब्बा लगा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बर्रा थाने से जुड़ा है। जहां पर तैनात दो दरोगाओं की एक सम्मान समारोह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। दोनों दरोगाओं का सम्मान शातिर जुआरी संदीप पाल करता दिख रहा है।
विज्ञापन
गुजैनी में आठ नवंबर को एक कीर्तन का आयोजन किया गया। आयोजन संदीप पाल ने किया था। संदीप पर करीब दस केस जुआ संबंधी दर्ज हैं। इसके बावजूद उसके कार्यक्रम में यादव मार्केट चौकी प्रभारी गीता सिंह व दरोगा भूप सिंह पहुंचे। संदीप ने इन दोनों को सम्मानित किया। सोशल मीडिया पर अब ये तस्वीरें वायरल हैं।
विज्ञापन
संदीप लगातार बड़े जुआ करवा रहा है। बीते दस अक्तूबर को बर्रा पुलिस ने ही उसको पकड़ा था। वह अपने आधा दर्जन साथियों संग जेल भेजा गया था। जेल से छूटने के बाद उसने कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह से सवाल उठता है कि क्या कुछ पुलिसकर्मी उसके करीबी हैं। इसलिए उनका सम्मान किया। उसकी आड़ में वह जुआ भी करवाता रहता है। डीसीपी साउथ प्रमोद कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन