Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Passengers will now be able to reach the railway station directly from Metro Gate No. 1

Kanpur: अब मेट्रो के गेट नंबर-1 से सीधे रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे यात्री, कॉरिडोर–2 की पहली ट्रेन का हुआ अनावरण

Tue, 02 Dec 2025 10:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 02 Dec 2025 10:03 PM IST
सार

गेट से रेलवे स्टेशन रैंप तक जाने का मार्ग यात्रियों के लिए खुला। मेट्रो के प्रबंध निदेशक सुशील ने कॉरिडोर–2 की पहली ट्रेन का अनावरण किया।

विज्ञापन
Kanpur: Passengers will now be able to reach the railway station directly from Metro Gate No. 1
मेट्रो के प्रबंध निदेशक सुशील ने कॉरिडोर–2 की पहली ट्रेन का किया अनावरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेट्रो स्टेशन से अब सेंट्रल रेलवे स्टेशन पहुंचना आसान हो गया है। यहां केवल गेट नंबर-2 संचालित था जिससे यात्रियों को घूमकर जाना पड़ता था। अब गेट नंबर-1 सीधे रेलवे स्टेशन रैंप से जोड़ दिया गया है जिससे दोनों गेट यात्रियों के उपयोग में आ गए हैं। मंगलवार को प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने इस द्वार को यात्रियों के लिए खोला। साथ ही कॉरिडोर–1 व 2 के निर्माणाधीन मेट्रो स्टेशनों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने सीएसए परिसर स्थित डिपो में अनलोड की गई कॉरिडोर-2 की पहली मेट्रो ट्रेन का भी अनावरण किया। कानपुर सेंट्रल मेट्रो स्टेशन घंटाघर चौराहे के पास है। इसी स्थान पर अमृत भारत योजना के तहत सात मंजिला रेलवे स्टेशन भवन का विस्तार कार्य भी चल रहा है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

Kanpur: Passengers will now be able to reach the railway station directly from Metro Gate No. 1
मेट्रो के प्रबंध निदेशक सुशील ने कॉरिडोर–2 की पहली ट्रेन का किया अनावरण - फोटो : अमर उजाला
प्रारंभिक चरण में रेलवे अधिकारियों से विचार-विमर्श के बाद मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर–1 को रेलवे मार्ग से जोड़ा गया था। यहां लिफ्ट, सीढ़ी और स्वचलित सीढ़ी थी लेकिन ये यात्रियों को सिर्फ पहले तल तक ही पहुंचा पाती थी। इसके समाधान के लिए गेट नंबर–1 को बंद कर इसे सीधे स्टेशन मार्ग से जोड़ने के लिए नई सीढ़ी व स्वचलित सीढ़ी लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpur: Passengers will now be able to reach the railway station directly from Metro Gate No. 1
रैंप तक जाने का मार्ग यात्रियों के लिए खुला - फोटो : अमर उजाला
अब इसे सीधे रेलवे स्टेशन रैंप से जोड़ दिया गया है। इस दौरान यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक के साथ रोलिंग स्टॉफ एंड सिस्टम के निदेशक नवीन कुमार, वर्क एंड इंफ्रास्ट्रक्चर के निदेशक सीपी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed