Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Passenger rush on trains increases as people head home for the festive season

कानपुर: त्योहार पर घर पहुंचने के लिए ट्रेनों में बढ़ रही यात्रियों की भीड़, प्रमुख रूटों पर वेटिंग या नो रूम

Thu, 05 Nov 2026 07:30 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 05 Nov 2026 07:30 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Passenger rush on trains increases as people head home for the festive season
सेंट्रल स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करती आरपीएफ - फोटो : अमर उजाला

दिवाली और छठ पर घर पहुंचने के लिए ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। दिल्ली, मुंबई, बिहार और हावड़ा रूट की प्रमुख ट्रेनों में सीटों के लिए मारामारी है। कई ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है, जबकि कुछ में नो रूम की स्थिति है। आनंद विहार-छपरा और आनंद विहार-कानपुर सेंट्रल समेत कई ट्रेनों में टिकट मिलना मुश्किल हो गया है।

विज्ञापन


रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेनों का संचालन बढ़ाने के बावजूद यात्रियों को राहत नहीं मिल रही है। दिवाली के आसपास आवागमन करने वालों को भीड़ का सामना करना पड़ेगा। छठ के बाद बिहार से कानपुर, दिल्ली और मुंबई लौटने वाले यात्रियों को कनेक्टिंग स्टेशनों के जरिये सफर करना पड़ सकता है। बृहस्पतिवार शाम सात बजे कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ रही।
विज्ञापन


ट्रेन का हॉर्न बजते ही सीट पाने के लिए यात्रियों में धक्का-मुक्की शुरू हो गई। स्थिति संभालने के लिए आरपीएफ जवान तैनात रहे। भीड़ को देखते हुए आरपीएफ ने प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग और लगेज स्कैनर की डॉग स्क्वायड से जांच कराई। आरपीएफ प्रभारी एसएन पाटीदार ने बताया कि सभी प्लेटफॉर्म पर चेकिंग के साथ यात्रियों की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed