फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Passenger injured after vehicle collides with auto-rickshaw while swerving to avoid a pothole

कानपुर: अब गड्ढे बचाने में ओमनी-ऑटो से जा भिड़ी, यात्री घायल, 24 घंटे के भीतर इस मार्ग पर दूसरी दुर्घटना

Sat, 03 Oct 2026 09:49 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sat, 03 Oct 2026 09:49 PM IST
सार

Kanpur News: एक दिन पहले गड्ढे बचाने में डंपर-स्कूली बस की टक्कर में शिक्षिका की मौत हुई थी। 

विज्ञापन
Kanpur: Passenger injured after vehicle collides with auto-rickshaw while swerving to avoid a pothole
बिधनू में हरबसपुर मार्ग पर जर्जर सड़क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिधनू में हरबसपुर पंचायत घर के पास सड़क के गड्ढे बचाने की कोशिश में शनिवार को तेज रफ्तार ओमनी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ऑटो में पीछे से जा भिड़ी। ऑटो के किनारे बैठे मूसानगर निवासी दिलीप कुमार (50) के दोनों पैरों में गंभीर चोटें आ गईं। उन्हें बिधनू सीएचसी से रेफर किया गया। परिजन निजी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन


ऑटो चालक पप्पू के मुताबिक वह मूसानगर से तीन सवारियां लेकर नौबस्ता जा रहे थे। पंचायत घर के पास लघुशंका के लिए ऑटो सड़क किनारे रोका। तभी पीछे से आ रही ओमनी के चालक ने सड़क के गड्ढे से बचने का प्रयास किया। वाहन अनियंत्रित हुआ और ऑटो में भिड़ गया। बता दें कि हरबसपुर में शुक्रवार को भी इसी मार्ग पर सड़क के गड्ढे बचाने में डंपर की स्कूली बस से टक्कर हो गई थी।
विज्ञापन


 

Kanpur: Passenger injured after vehicle collides with auto-rickshaw while swerving to avoid a pothole
घायल दिलीप कुमार - फोटो : अमर उजाला
हादसे में शिक्षिका ऐश्वर्या श्रीवास्तव की मौत हो गई थी जबकि पांच छात्र समेत 15 लोग घायल हुए थे। 24 घंटे के भीतर उसी जगह हुई दूसरी दुर्घटना ने सड़क की बदहाली और जिम्मेदार विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक दिन पहले जानलेवा हादसा होने के बावजूद शनिवार तक न गड्ढा भरा गया और न ही दुर्घटना की आशंका वाले स्थान पर तत्काल सुरक्षा के कोई इंतजाम किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed