{"_id":"6177b8ab83582d067b2ef7ec","slug":"kanpur-pandu-river-overflows-more-than-eight-thousand-people-affected","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: पांडु नदी उफनाई, वरुण विहार में बाढ़ जैसे हालात, आठ हजार से ज्यादा लोग प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: पांडु नदी उफनाई, वरुण विहार में बाढ़ जैसे हालात, आठ हजार से ज्यादा लोग प्रभावित
Tue, 26 Oct 2021 01:51 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 26 Oct 2021 01:51 PM IST
सार
गोपालपुरम इलाके के पवन सूरी ने बताया कि घरों के अंदर बार-बार पानी भरने से परेशान हो चुके हैं। अपना मकान होने के बावजूद दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
आने-जाने के लिए लोग ले रहे नाव का सहारा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी के बीच पांडु नदी भी उफना गई है। रविवार देररात से लगातार पांडु नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। इससे सोमवार को बर्रा आठ वरुण विहार कच्ची बस्ती के 18 से ज्यादा मकानों में पानी भर गया। तीन माह में तीसरी बार लोग मकान छोड़ने को मजबूर हो गए हैं।
यही स्थिति मेहरबान सिंह का पुरवा, पनका गांव, गोपालपुरम इलाके का भी है। यहां घरों के अंदर दो से चार फीट तक पानी भरने से आठ हजार की आबादी प्रभावित है। बर्रा आठ ई ब्लॉक को केडीए ने बसाया है। इसी से कुछ दूरी पर पांडु नदी निकलती है।
नदी के आसपास 50 से ज्यादा मकान हैं। इसके अलावा कई झुग्गियां हैं, जिनमें दो हजार से ज्यादा लोग रहते हैं। तीन माह पहले भी पांडु नदी बारिश की वजह से उफनाई थी। इससे कच्ची बस्ती के सभी घर डूब गए थे। लोगों ने पलायन शुरू कर दिया था।

अब फिर वही स्थिति बनने लगी है। वरुण विहार में बने पंपिंग स्टेशन के बाहर बस्तियों के लोगों ने तंबू लगाना शुरू कर दिया है। गोपालपुरम इलाके के पवन सूरी ने बताया कि घरों के अंदर बार-बार पानी भरने से परेशान हो चुके हैं। अपना मकान होने के बावजूद दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं।
पहली मंजिल पर गुजारा
पांडु नदी के उफनाने से पनका गांव का पुल डूब गया है। घरों में पानी भरने से लोग पहली मंजिल में गुजारा कर रहे हैं। पीने के लिए पानी भी बाजार से खरीदकर ला रहे हैं।
पहली मंजिल पर गुजारा
पांडु नदी के उफनाने से पनका गांव का पुल डूब गया है। घरों में पानी भरने से लोग पहली मंजिल में गुजारा कर रहे हैं। पीने के लिए पानी भी बाजार से खरीदकर ला रहे हैं।